एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी का दांव, 'मौत के सौदागर से लेकर रावण तक' के बयान को पार्टी ने बनाया बड़ा मुद्दा

Gujarat Election: गुजरात में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. 89 विधानसभा सीटों पर एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इस बीच कांग्रेस के कई बयानों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में एक दिसंबर को राज्य की जिन 89 विधान सभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान होना है, उन सीटों पर मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है. गुजरात में एक दिसंबर को सौराष्ट्र की 54 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान का आरोप कांग्रेस पर लगाते हुए गुजरात की जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने और कांग्रेस से बदला लेने की अपील कर अपना सबसे कारगर और असरदार चुनावी दांव खेल दिया है. इस बार बीजेपी को यह दांव खेलने का मौका कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बोल कर थमा दिया है.

बीजेपी ने साधा था निशाना
पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खरगे के बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी ने सोनिया गांधी के मौत के सौदागर से लेकर खरगे के रावण तक के उन तमाम विवादित बयानों की याद दिला दी जो कांग्रेस के नेताओं ने समय-समय पर मोदी को लेकर दिया था. बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने मौत के सौदागर से लेकर रावण तक के बयान की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार गुजरात और उसके बेटे का अपमान करती रही.

वहीं बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने खरगे के बयान को सोनिया गांधी और राहुल गांधी का बयान बताते हुए गुजरात की जनता से चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और बदला लेने की अपील कर डाली.

गुजरात का चुनावी इतिहास यह बताता है कि कांग्रेसी नेताओं के इस तरह के बयान को हमेशा बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है और जनता ने बीजेपी को जीताकर उसके स्टैंड का समर्थन भी किया है. मंगलवार को बीजेपी ने जिस तरह से रावण वाले बयान को जोर शोर से उठाकर कांग्रेस आलाकमान और गांधी परिवार पर निशाना साधा, उससे यह साफ-साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी इस बार के गुजरात विधान सभा चुनाव का इसे सबसे बड़ा मुद्दा और एजेंडा बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: मध्य गुजरात में क्या बैकफुट पर चली गई है कांग्रेस, बीजेपी के सामने बढ़त बनाए रखने की होगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget