एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: इस सीट पर जीतने वाली पार्टी की ही गुजरात में बनती रही है सरकार, जानें- पूरा इतिहास

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस को 1975 के चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस से टूटकर बनी इंडियन नेशनल कांग्रेस (ओ) को 56 सीटों पर सफलता मिली थी.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात (Gujarat) में विधानसभा की एक सीट का ऐसा संयोग रहा है कि उसे जीतने वाली पार्टी ही प्रदेश में सरकार बनाती है. साल 1960 में राज्य के गठन के बाद अब तक हुए सभी 13 विधानसभा चुनावों में महज एक ही अपवाद है, जब वलसाड विधानसभा सीट (Valsad Assembly Seat) पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी की राज्य में सरकार नहीं बनी. शेष सभी अवसरों पर यहां से जीत दर्ज करने वाली पार्टी ने ही गुजरात की सत्ता पर राज किया है. 

वलसाड सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई. इससे पहले, इस सीट का नाम बुल्सार था. गुजरात में पहली बार 1962 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे. तब से लेकर 1975 तक गुजरात की सत्ता पर कांग्रेस का एकछत्र राज रहा. साल 1975 का विधानसभा चुनाव पहला मौका था, जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई. गुजरात के विधानसभा चुनावों के इतिहास में सिर्फ दो ही बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है. पहली बार 1975 के चुनाव में और दूसरी बार 1990 के चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी और जनता दल गठबंधन की सरकार बनी.

भारतीय जनसंघ को मिली थी 18 सीटों पर जीत

कांग्रेस को 1975 के चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस से टूटकर बनी इंडियन नेशनल कांग्रेस (ओ) को 56 सीटों पर सफलता मिली थी. आईएनसी (ओ) को अनौपचारिक रूप से 'सिंडिकेट कांग्रेस' भी कहा जाता था. भाजपा के पूर्ववर्ती स्वरूप भारतीय जनसंघ (बीजेएस) को इस चुनाव में 18 सीटों पर जीत मिली. सिंडिकेट कांग्रेस और बीजेएस को मिलाकर 74 सीट हो रही थी, इसके बावजूद वह बहुमत से 17 सीट दूर थी. राज्य में विधानसभा की कुल 182 सीट थी और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 91 से अधिक सीट चाहिए थी.

चिमनभाई पटेल ने किया था केएमएलपी दल का गठन

इस चुनाव में कांग्रेस से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल ने किसान मजदूर लोक पक्ष (केएमएलपी) नाम से राजनीतिक दल का गठन किया और उसने 131 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इसके उम्मीदवारों ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस सूरत में सरकार गठन की चाबी चिमनभाई के पास थी. बाद में सिंडिकेट कांग्रेस, बीजेएस, केएमएलपी और अन्य के समर्थन से राज्य में जनता मोर्चा की सरकार बनी और बाबूभाई पटेल मुख्यमंत्री बने. वलसाड में हुए इस साल के विधानसभा चुनाव में सिंडिकेट कांग्रेस के केशव भाई पटेल को जीत मिली थी. उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार गडाभाई को पराजित किया था.

ये भी पढ़ें- ABP News C-Voter Survey: गुजरात में AAP की वजह से कांग्रेस को कितना होगा नुकसान? सर्वे में हुआ खुलासा

1972 के चुनाव में केशव भाई पटेल ने हासिल की थी जीत

वलसाड में अब तक हुए विधानसभा चुनावों में सिर्फ 1972 का चुनाव ऐसा रहा, जब वहां से जीत दर्ज करने वाली पार्टी की राज्य में सरकार नहीं बनी. हालांकि, एक तथ्य यह भी है इस चुनाव में 140 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने सरकार तो बनाई, लेकिन अंदरूनी मतभेदों के चलते वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी और राज्य में कुछ समय तक राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ा. इस चुनाव में वलसाड में सिंडिकेट कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले केशव भाई पटेल की जीत हुई. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार गोविंद देसाई को 6,908 मतों से पराजित किया.

1980 और 1985 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जमाया था कब्जा

साल 1975 के बाद हुए सभी चुनावों में यहां से जीत दर्ज करने वाली पार्टी की ही राज्य में सरकार बनी. साल 1980 और 1985 के विधानसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी. इसके बाद हुए 1990, 1995, 1998, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में यह सिलसिला जारी रहा. पिछले दो विधानसभा चुनावों से वलसाड से भाजपा नेता भरत पटेल जीत दर्ज करते आ रहे हैं. वलसाड से जुड़े इस इत्तेफाक के बारे में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह वलसाड की परंपरा रही है कि वह ऐसी पार्टी को जिताती है, जो सरकार बनाती है.

चुनाव आयोग जल्द कर सकता है तारीखों का ऐलान

उन्होंने दावा किया कि इस विधानसभा सीट के तमाम समीकरण उनके पक्ष में हैं और वह आगामी विधानसभा चुनाव में इसे फिर से जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे और सरकार बनाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे. गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है. गुजरात के दक्षिण पूर्वी हिस्से में समुद्र किनारे स्थित वलसाड जिले में ही देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' से सम्मानित मोरारजी देसाई का जन्म हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget