एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: सीएम केजरीवाल को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया ये दावा, BJP और AAP को बताया एक ही पार्टी

Gujarat Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी एक ही टीम हैं और वे एक-दूसरे का अनुसरण कर रही हैं. कन्हैया कुमार ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि बीजेपी एक वैचारिक और कैडर आधारित पार्टी है और कांग्रेस इसकी एकमात्र स्वाभाविक प्रतिद्वंद्वी है जो देश में एक वैकल्पिक विचारधारा प्रदान कर सकती है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी और आप एक ही टीम: कन्हैया कुमार
राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा तथा मतगणना आठ दिसंबर को होगी. कुमार ने कहा कि देश में यह धारणा है कि 'गुजरात आज जो सोचता है, भारत कल वही सोचता है.' जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता ने कहा, 'कई नयी चीजें यहां (गुजरात) से शुरू होती हैं. हमें उम्मीद है कि यहां से एक राजनीतिक संदेश जाएगा.

अगर लोग बीजेपी से खुश हैं, तो उन्हें इसे चुनने दें, लेकिन अगर लोग बदलाव चाहते हैं तो मुझे उम्मीद है कि वे कांग्रेस को मौका देंगे.” पिछले हफ्ते कांग्रेस की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' में भाग लेने के लिए बीजेपी शासित राज्य में पहुंचे कुमार ने कहा कि गुजरात 2022 के विधानसभा चुनाव में 'दूरगामी' परिणाम दे सकता है.

क्या बोले कन्हैया कुमार?
उन्होंने दावा किया, “बीजेपी को 2017 में एहसास हुआ कि वह अगला गुजरात चुनाव नहीं जीत पाएगी, इसलिए वह आप को यहां ले आई है. ए और बी टीम का कोई सवाल ही नहीं है, बीजेपी और आप एक ही टीम हैं. वे एक-दूसरे का अनुसरण कर रही हैं.' कुमार पिछले साल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘जब (प्रधानमंत्री) मोदी और केजरीवाल के सपने एक जैसे हों तो उनमें वैचारिक अंतर क्या है? नफरत, हिंसा और ध्रुवीकरण की राजनीति के बीच आप अपनी राजनीति इस पर चुप रहकर करना चाहते हैं, तो वैचारिक अंतर कहां है?’’

कुमार का मानना है कि कांग्रेस को अपनी मूल विचारधारा से एक इंच भी पीछे हटने की जरूरत नहीं है क्योंकि बीजेपी का उभार जल्द ही कम हो जाएगा और लोगों को एहसास होगा कि धार्मिक विभाजन के रास्ते पर जाना राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से विरोधियों द्वारा राहुल गांधी के बारे में बनाई गई नकारात्मक धारणा दूर हो रही है.

उन्होंने कहा, “बीजेपी एक वैचारिक और कैडर आधारित पार्टी है. हमें यह समझना होगा कि अगर कोई पार्टी वैचारिक या कैडर आधारित नहीं है तो वह भारत में बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकती, वह बीजेपी का विकल्प नहीं हो सकती.’’

आप से क्या कांग्रेस को होगा नुकसान?
गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबले में आप के कांग्रेस के वोट काटने की संभावना से संबंधित एक सवाल पर कुमार ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश में बीजेपी की स्वाभाविक प्रतिद्वंद्वी है. कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी से सत्ता वापस ली है.’’ उन्होंने कहा कि हाल में गोवा और उत्तराखंड के चुनावों में क्या हुआ?

उन्होंने कहा कि मतों के बंटवारे से बीजेपी को फायदा हुआ है. कुमार ने कहा, 'उत्तराखंड में, हम मुख्यमंत्री को हराने में कामयाब रहे, लेकिन फिर भी हम हार गए.' उन्होंने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही वैकल्पिक विचारधारा देती है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में मतदान के लिए रिश्वत लेने या डराने वालों की खैर नहीं, इस नंबर पर कर सकेंगे शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget