एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

Gujarat election 2022: पहली यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी. बहुचारजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है. दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी.

Gujarat Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए राज्य में पांच अलग-अलग स्थानों से ‘‘गौरव यात्रा’’ निकालेगी. BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा बुधवार को ऐसी ही दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे. BJP सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा गुजरात के पांच अलग-अलग धार्मिक स्थलों से रवाना की जाएगी और 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 144 सीटों से होकर गुजरेगी.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पहली यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी. बहुचारजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है. दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी. इन दोनों यात्राओं को नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे.

पार्टी नेताओं के मुताबिक तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी जबकि चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी. पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी.

PM Modi in Ahmedabad: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में इन स्वास्थ्य सुविधाओं की रखी आधारशिला, गरीबों को मिलेगा फायदा

कुछ यात्राओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं शाह
पार्टी के एक नेता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इनमें से कुछ यात्राओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं जबकि केंद्रीय मंत्री व गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं में शामिल होंगे. इन यात्राओं में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया और उन्होंने हजारों करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.

इस यात्रा के दौरान पार्टी की योजना 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की है. यह यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरेगी, उनमें अधिकांश आदिवासी बहुल है. आदिवासी बहुल इलाकों की सीटों पर कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है.

गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में BJP
BJP गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में हैं. मोदी राज्य के 22वें मुख्यमंत्री बने और लगातार 13 सालों तक इस पद पर बने रहे. लगातार तीन कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहने के बाद मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और फिर गुजरात में आनंदीबेन पटेल पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं.

गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए भी मोदी एक बार गुजरात गौरव यात्रा निकाल चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी. गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होंगे.

PM Modi in Rajkot: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर बोले पीएम मोदी, 'हम जेपी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget