एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

Gujarat Election 2022 Date Schedule: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी. गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार  51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ''मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी.''

गुजरात में हैं कितने मतदाता

गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं. हर बूथ पर औसतन 948 मतदाता है. इनमें 10 हजार 460 मतदाता 100 साल से अधिक की आयु के है. वहीं नौ लाख 87 हजार मतदाताओं की आयु 80 साल से अधिक है. वहीं इनमें चार लाख 61 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं. केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है. राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं. दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था. 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं.

गुजरात विधानसभा की राजनीतिक स्थिति

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं. गुजरात में 2017 का चुनाव दो चरणों कराया गया था. मतदान का पहला चरण नौ दिसंबर और दूसरा चरण 14 दिसंबर को हुआ था. उस चुनाव में बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं. अन्य पार्टियों और निर्दलियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी. गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है. उपचुनावों के बाद इस समय गुजरात विधानसभा में बीजेपी के 111, कांग्रेस के 62, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2, एनसीपी का एक और एक निर्दलीय सदस्य है. इसमें 13 महिलाएं हैं. इसमें बीजेपी की 10 और कांग्रेस की तीन सदस्य शामिल हैं.

क्या कहते हैं पिछले चुनाव के आंकड़े

साल 2017 के चुनाव में कुल 68,39 फीसदी मतदान हुआ था. उस चुनाव में 70.49 फीसदी पुरुषों और 66.11 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था. वहीं तीसरे लिंग के 42 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया था. इस तरह कुल दो करोड़ 94 लाख 64 हजार 326 मतदाताओं ने मतदान किया था. इसमें ईवीएम और पोस्ट बैलेट वाले वोटर शामिल थे.  गुजरात के 2017 के चुनाव में कुल 1828 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इनमें 1702 पुरुष और 126 महिला उम्मीदवार थीं. इनमें से 169 पुरुष और 13 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी.  वहीं 1350 पुरुष और 104 महिला उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे.

ये भी पढ़ें

गुजरात: चुनाव तारीख की घोषणा से पहले बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget