एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के इस सीट पर 'सियासी खेल', AIMIM उम्मीदवार ने पर्चा वापस लेकर कांग्रेस को किया सपोर्ट

Gujarat Election: गुजरात में AIMIM उम्मीदवार शाहनवाज खान पठान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और कांग्रेस का सपोर्ट किया है. इस सीट पर अभी से ही सियासी खेल शुरू ही चुका है.

Gujarat Assembly Election 2022: अहमदाबाद की बापूनगर विधानसभा में सबसे अधिक 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. पिछली बार कांग्रेस ने बीजेपी से ये सीट छीन ली थी. बापूनगर में पिछली बार कांग्रेस जीती थी. इसके पहले 1990 से यहां लगातार बीजेपी काबिज रही है. कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान विधायक हिम्मत सिंह पटेल ने कहा, मेरे खिलाफ बीजेपी ने चक्रव्यूह रचा है. मुझे हराने के लिए जमकर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े किए गए हैं. 

AIMIM उम्म्मीद्वार ने कांग्रेस को किया सपोर्ट
यहां इन निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या के चलते सियासी पार्टियां समय रहते जोड़तोड़ में लग गई हैं. इसी कड़ी में बापूनगर से AIMIM के अधिकृत उम्मीदवार शाहनवाज खान पठान ने अपना पर्चा वापस ले लिया है और कांग्रेस को सपोर्ट कर दिया है. वे ABP News से कहते हैं कि, बीजेपी की निर्दलीय उम्मीदवार खड़ी करने की साजिश के चलते ऐसा किया. AIMIM उम्मीदवार शाहनवाज खान पठान ने कहा, "यहां से कुल 29 उम्मीदवार खड़े हुए हैं, जिसमें 11 मुस्लिम उम्मीदवार हैं. ये बीजेपी की मदद के लिए थे इसलिए AIMIM छोड़कर कांग्रेस का साथ दे रहा हूं."

गुजरात में चुनावी मैदान में 1,621 उम्मीदवार
इस मामले में बीजेपी ने भी अपना पक्ष रखा है. बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "सब श्रीराम की माया है. एक चक्रव्यूह कांग्रेस ने रचा था AIMIM को साथ लेकर. ये चक्रव्यूह खुद जनता ने रचा है. लोगों का लड़ने का मन है इसलिए वे खड़े हो गए हैं." गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में 1,621 उम्मीदवार हैं. गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. एक और पांच दिसंबर को वोट डालने के बाद चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे. गुजरात में पहले चरण के चुनाव में 89 सीट के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात के छह 'दौलतमंद' उम्मीदवार, इनकी संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, पैसों की नहीं है कोई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget