एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: रोड शो के बाद गोपाल इटालिया ने कतारगाम सीट से भरा नामांकन, राघव चड्ढा रहे मौजूद

Gujarat Election: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए दो चरणों में वोटिंग होग. इसके लिए 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा और इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात के प्रमुख गोपाल इटालिया ने शुक्रवार (11 नवंबर) को सूरत की कतारगाम सीट से नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले आप नेता गोपाल इटालिया ने आप सांसद राघव चड्ढा के साथ रोड शो किया. इस रोड शो में गोपाल इटालिया का अलग अंदाज नजर आया. सूरत की कतारगाम सीट से नामांकन करने से पहले गोपाल इटालिया के रोड शो में समर्थकों में उत्साह दिखा.

आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा- " भारत के लौह पुरुष के वंशज ने आज जब नामांकन दाखिल किया तो रास्ते में उन्हें आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में भीड़ दिखाई दी. गोपाल भाई इटालिया की जीत सरदार पटेल को श्रद्धांजलि होगी."

नामांकन करने से पहले आप गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने अक्षरवाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ आप सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे. अक्षरवाड़ी मंदिर में गोपाल इटालिया ने पुजारी से आशीर्वाद लिया और फिर वह आप की विजय संकल्प रैली में शामिल हुए. आप की विजय संकल्प रैली अक्षरवाड़ी-डभोली, कतारगाम, सूरत होकर निकली. वहीं एक रैली में आप उम्मीदवार मनोज सरोठिया भी मौजूद रहे जिन्होंने आज ही कारंज सीट से नामांकन दाखिल किया. मनोज सरेठिया की रैली में भी आप सांसद राघव चड्ढा मौजूद रहे और इन दोनों रैलियों में लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी.

कार्यकर्ताओं के साथ राघव चड्ढा ने मनाया जन्मदिन

वहीं आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चुनाव प्रचार के बाद गुजरात में आप कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया. वे आप के गुजरात सह-प्रभारी भी हैं. गिफ्ट में उन्होंने पार्टी की जीत मांगी.

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर होने वाला राज्या का 15वां विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा. इस चुनाव के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को वोटिंग होगी और फिर दूसरी चरण में प्रदेश की 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. इसके साथ ही इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. 

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव में CAPF की 700 कंपनियों की होगी तैनाती, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget