एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा, बावला बगोदरा हाईवे पर मिनी ट्रक दूसरे ट्रक से टकराई, 10 की मौत

Gujarat Road Accident: इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों, पांच महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई है. अहमदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने इन मौत की पुष्टि की है.

Gujarat News: गुजरात में अहमदाबाद के नजदीक बावला बगोदरा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मिनी ट्रक ने एक दूसरे ट्रक से टकरा गई. इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं. यह घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास हुई जब लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था. अहमदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने कहा कहा कि सुबह हुई दुर्घटना में पांच महिलाओं, तीन बच्चों और दो पुरुषों की मौत हो गई. 

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "अहमदाबाद जिले के बावला-बागोदरा हाईवे पर दुर्घटना की घटना हृदय विदारक है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे और घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं."

शक्तिसिंह गोहिल ने सरकार से की ये मांग

कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट किया, "राज्य में अक्सर दुर्घटना की घटनाएं होती रहती हैं. फिर ऐसी ही एक और दुर्घटना की घटना घटी है. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के बावला बागोदरा के पास हादसा हुआ है. बावला बागोदरा के पास एक ट्रक के पीछे मिनी ट्रक घुसने से हादसा हो गया. इस गंभीर हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं. सद्गत को श्रद्धांजलि और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. अहमदाबाद से राजकोर हाईवे पर पुल और सड़क की मरम्मत का काम काफी समय से चल रहा है, जिसके कारण यह हाईवे खतरनाक हो गया है. अनुरोध है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले."

Gujarat Politics: गुजरात में नंबर दो के लिए BJP में खींचतान, प्रदीप सिंह बाघेला के बाद अब इस नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Embed widget