एक्सप्लोरर

Gujarat: गोधरा में सड़क इस्तेमाल करने को लेकर आपस में भिड़े दो समुदाय, एक शख्स घायल, 10 गिरफ्तार

Godhra News: कादरखान पठान की शिकायत पर दर्ज की गई एक FIR के अनुसार, एक आरोपी मित्रंग परमार और कुछ अन्य व्यक्तियों ने अपने इलाके से गुजरने वाली एक सड़क का उसके द्वारा इस्तेमाल करने पर आपत्ति जतायी.

Godhra Crime News: गुजरात के पंचमहाल जिले के गोधरा कस्बे में एक सड़क के इस्तेमाल को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया और पुलिस ने घटना के संबंध में मंगलवार को 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

सड़क के इस्तेमाल को लेकर हुई थी झड़प
अधिकारी ने कहा कि कादरखान पठान की शिकायत पर दर्ज की गई एक प्राथमिकी के अनुसार, एक आरोपी मित्रंग परमार और कुछ अन्य व्यक्तियों ने अपने इलाके से गुजरने वाली एक सड़क का उसके द्वारा इस्तेमाल करने पर आपत्ति जतायी.

उन्होंने बताया कि पठान ने दावा किया कि जिस सड़क का वह अक्सर इस्तेमाल करता था, वह रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए बंद थी. अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह सोमवार शाम अपनी मोटरसाइकिल पर सड़क से गुजर रहा था, तभी परमार ने इस पर आपत्ति जतायी और उनके बीच बहस हुई.

एक-दूसरे पर पथराव में एक शख्स हुआ घायल
अधिकारी ने कहा कि झगड़ा बढ़ गया और दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें दोनों समुदायों के पांच-पांच आरोपियों को नामजद किया गया है. उन्होंने बताया कि एक प्राथमिकी में परमार ने पठान और चार अन्य पर गैरकानूनी तरीके से जमा होने, अपशब्द कहने और पिटायी करने का आरोप लगाया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 335, 504, 143, 149 और 147 के तहत दोनों समुदायों के पांच-पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: Gujarat: भतीजे का क्रिकेट बॉल छूना नागवार गुजरा, सात लोगों ने काट डाला चाचा का अंगूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget