एक्सप्लोरर

Dahod News: दाहोद में स्कूल का मेन गेट गिरने से छात्रा की हुई मौत, प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड

Dahod School News: मृतक बच्ची की उम्र 8 साल थी. उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसे वजह से उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Dahod School News: गुजरात के दाहोद में एक स्कूल का मुख्य गेट गिरने से आठ वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटना के बाद रामपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. दाहोद जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (डीपीईओ) मयूर पारेख के अनुसार, 20 दिसंबर को रामपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल की छात्रा अस्मिता मोहनिया स्कूल परिसर के पास इंतजार कर रही थी. उसी समय स्कूल का मुख्य द्वार उस पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और उसे दाहोद सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई.

परिवार 50 हजार के मुआवजे का हकदार

अधिकारी ने 21 दिसंबर को अन्य अधिकारियों के साथ रामपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल का दौरा किया था और मुख्य शिक्षिका सावित्रीबेन राठौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत में स्कूल बिल्डिंग, बिजली की आपूर्ति समेत अन्य सुविधाओं की रिपोर्ट डीपीईओ कार्यालय को प्रस्तुत की जाती है. स्कूल के मेन गेट की स्थिति के बारे में कोई शिकायत नहीं की गई थी. अब इस मामले की जांच दो तालुका प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (टीपीईओ) करेंगे.

इस घटना के बाद, पारेख ने जिले के टीपीईओ को सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों और इसके बुनियादी ढांचे का नए सिरे से निरीक्षण करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिये. सरकारी नियमों के अनुसार, यदि स्कूल परिसर में किसी दुर्घटना के कारण छात्र को चोट लगती है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो परिवार 50 हजार रुपये के मुआवजे का हकदार है. पारेख ने कहा कि अस्मिता की मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एकत्र करने के बाद मुआवजे की मंजूरी के लिए राज्य सचिवालय में एक आवेदन भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Gujarat News: गुजरात जीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, AAP को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget