एक्सप्लोरर

Gujarat: प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमले का मामला, कांग्रेस MLA किरीट पटेल समेत 21 गिरफ्तार

Kirit Patel Arrested: इन सभी पर यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने और उन पर हमला करने का आरोप है

Gujarat News: गुजरात में कांग्रेस के विधायक किरीट पटेल और 20 अन्य लोगों को 16 दिसंबर को पाटण जिले में एक यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के सिलसिले में गुरुवार को को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पाटण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल, सिद्धपुर के पूर्व विधायक चंदनजी ठाकोर और लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई के सदस्यों ने छात्रावास में शराब पीने को लेकर हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी (एचएनजीयू) में विरोध प्रदर्शन किया था. 

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन पाटण ‘बी’ डिवीजन पुलिस ने पटेल और अन्य के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया. पुलिस उपाधीक्षक के. के. पांड्या ने बताया कि घटना के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पटेल और ठाकोर फरार थे. पंड्या ने मीडिया से कहा, "बाद में किरीट पटेल, चंदनजी ठाकोर और 19 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हमने पहले 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन सभी पर यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने और उन पर हमला करने का आरोप है."

पटेल और अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121-1 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने के इरादे से उसे चोट पहुंचाना), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. विपक्षी पार्टी के विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एचएनजीयू परिसर में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने आठ दिसंबर को यूनिवर्सिटी के छात्रावास के कमरे में शराब का सेवन करते पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. गुजरात में शराब का सेवन अवैध है.

बता दें कि पाटण में जिला स्तरीय टूर्नामेंट से पहले लड़कों के छात्रावास के एक कमरे में ठहरे आणंद जिले के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्राचार्य ने शराब पीते हुए पकड़ा था. पटेल ने दावा किया कि कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के तीनों को छोड़ दिया गया. 

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Accident: अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन ट्रकों में आग लगने से 2 की मौत, 3 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget