एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने किया महाभारत का जिक्र, कहा- 'बीजेपी के पास जांच एजेंसियां तो मेरे साथ भगवान कृष्ण'

Gujarat News: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को गुजरात में बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) को महाभारत से भी जोड़ दिया. आप मुखिया ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच के मुकाबले को महाभारत की तरह धर्मयुद्ध के रूप में दिखाने की कोशिश की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के सत्ताधारी दल के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशलय (ED) जैसी जांच एजेंसियों की ‘सेना’ है, तो उनके सिर पर ‘भगवान कृष्ण का हाथ’ है. आप के संयोजक केजरीवाल ने बीजेपी की तुलना महाभारत के हारे हुए खलनायक कौरवों से की और अपने पक्ष की तुलना पांडवों से की जो हिंदू महाकाव्य के विजेता नायक हैं.

बदलाव के लिए तरस रहा गुजरात- अरविंद केजरीवाल

चुनावी राज्य के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में एक टाउनहॉल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीजेपी शासित गुजरात बदलाव के लिए तरस रहा है और आप को लोगों का अपार समर्थन मिला है. केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा. केजरीवाल ने बताया कि किस तरह दुर्योधन (कौरव पक्ष) और अर्जुन (पांडव पक्ष) ने 18-दिवसीय युद्ध शुरू होने से पहले समर्थन के लिए भगवान कृष्ण से संपर्क किया. उन्होंने कहा कि अर्जुन ने कहा कि वह भगवान कृष्ण को अपनी तरफ चाहते हैं, जबकि दुर्योधन ने उनकी सेना मांगी.

अंत में भगवान की जीत होगी- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज इन लोगों (बीजेपी के संदर्भ में) के पास सभी सेनाएं, सत्ता, सीबीआई, ईडी, आयकर, पुलिस और बहुत सारा पैसा है. हमारे पास श्री कृष्ण हैं, हमारे पास भगवान हैं और अंत में भगवान की जीत होगी. भगवान लोगों के दिलों में रहते हैं, जनता भगवान है. वे (बीजेपी) हमें परेशान कर सकते हैं, लेकिन लोग हमारे साथ हैं.’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दूरगामी सुधार लागू किए हैं जो आजादी के 75 वर्षों में नहीं देखे गए थे.

Gujarat News: गुजरात पुलिस ने बचाई एक किसान की जान, आत्मदाह के प्रयास को किया विफल, जानें- क्या है पूरा मामला

केजरीवाल ने अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व वादे को एक बार फिर दोहराया जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरी देने, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 3,000 रुपये भत्ता देने की बात शामिल है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून लाएगी.

Banaskantha News: बनासकांठा में शादी की आड़ में नाबालिग लड़की की हो रही थी तस्करी, छह लोग हुए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget