एक्सप्लोरर

Gujarat News: अब ऐसा दिखेगा छायापुरी स्टेशन, भारतीय रेलवे ने शेयर की पहले और बाद की तस्वीरें

Chhayapuri Railway Station Images: इंडियन रेलवे ने सोशल मीडिया पर गुजरात के छायापुरी रेलवे स्टेशन की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की है. इस रेलवे स्टेशन के अंदर अब यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी.

Chhayapuri Railway Station: भारतीय रेलवे पूरे देश में रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने की दिशा में अथक प्रयास कर रहा है. आदर्श स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों पर बेहतर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता के आधार पर रेलवे स्टेशनों का उन्नयन और आधुनिकीकरण किया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले कहा था कि देश भर के 200 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

छायापुरी रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प
बता दें, अब तक गुजरात के छायापुरी रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है. पुराना रेलवे स्टेशन बिलकुल नए अवतार में नजर आ रहा है. इस स्टेशन को दो मंजिला बनाया गया है. रेलवे स्टेशन में आपको बैठने की जगह, खाने-पीने की व्यवस्था, पानी और कई सुविधाएं मिलेगी. इंडियन रेलवे ने गुजरात के छायापुरी रेलवे स्टेशन की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की है.

स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प
आदर्श स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए भारतीय रेलवे के 1,253 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है. इनमें से 1,215 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया गया है, और शेष 38 स्टेशनों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास के लिए लक्षित किया गया है. कुछ महीने पहले, भारतीय रेलवे ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित रूप का खुलासा किया. संशोधित गौरीगंज रेलवे स्टेशन अब वाई-फाई सुविधाओं, बैठने की जगह, पीने के पानी और स्वच्छता सुविधाओं से लैस है.

Anand News: आणंद में बेखौफ होते बदमाश, विरसाड थाने से गांजे की चार बोरी हुई चोरी, लाखों में थी कीमत

रेल यात्रा को बेहतर बनाने की है कोशिश
रेलवे अधिकारी यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतरीन यात्रा अनुभव देने के लिए स्टेशनों के उन्नयन और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ-साथ रेल मंत्रालय और भी वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने पर काम कर रहा है. भविष्य में देश में 400 'वंदे भारत' ट्रेनें होंगी और इनमें से 100 ट्रेनों का निर्माण मराठवाड़ा के लातूर में कोच फैक्ट्री में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

ABP News C-Voter Survey: क्या गुजरात चुनाव में इस बार बीजेपी तोड़ पाएगी अपना ही रिकॉर्ड? सर्वे में सामने आए ये नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget