एक्सप्लोरर

तीन दिन में तीसरा एयरपोर्ट हादसा, दिल्ली और जबलपुर के बाद अब राजकोट में गिरी हवाई अड्डे की छत

Rajkot Airport Terminal Accident: गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. राजकोट एयरपोर्ट पर हुआ ये हादसा भी तेज बारिश की वजह से बताया जा रहा है.

Rajkot Airport Roof Collapse: दिल्ली और जबलपुर के बाद अब गुजरात के राजकोट में भी एयरपोर्ट की छत गिरने का मामला सामने आया है. फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गनीमत रही कि राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट जैसी घटना होते-होते बच गई.

बता दें कि जुलाई 2023 में ही राजकोट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया था. 1400 करोड़ से ज्यादा की लागत से इस एयरपोर्ट का विस्तार हुआ था.

भारी बारिश की वजह से हुआ हादसा
जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. राजकोट में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस वजह से राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर यात्री पिकअप और ड्रॉप क्षेत्र में एक साइड की छत गिर गई.

दिल्ली और जबलपुर में भी गिर चुकी है एयरपोर्ट की छत
बता दें कि शुक्रवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. शुक्रवार (29 जून) सुबह करीब 5.00 बजे ये हादसा हुआ था. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया में गाड़ियों की लाइन लगी थी. इस दौरान अचानक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत का एक भारी भरकम हिस्सा नीचे गिर गया. वहां कार में बैठे एक ड्राइवर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

जबलपुर में आयकर विभाग के अधिकारी की गाड़ी पर गिरी थी छत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट में गुरुवार (27 जून) को ड्रॉप एंड गो एरिया में टेंसाइल रूफ फटने से पानी का सैलाब आ गया था. इस सैलाब में एक कार चकनाचूर हो गई थी. इस घटना में आयकर विभाग के एक अधिकारी और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गया. यह एयरपोर्ट 450 करोड़ की लागत से बनाया गया था. 

यह भी पढ़ें: Ahmedabad: कार से छूटा बुजुर्ग ड्राइवर का नियंत्रण, स्कूटी-बाइक सवार को कुचलते ऑटो से भिड़ी, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget