एक्सप्लोरर

Gujarat News: बीजेपी उम्मीदवार भीखाजी दुधाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया मना, दिया निजी कारणों का हवाला

Gujarat Lok Sabha Elections: गुजरात में साबरकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी ने भीखाजी दुधाजी ठाकोर को टिकट दिया था. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से चुनाव में नहीं उतरने का फैसला किया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के नाम या तो घोषित कर दिए हैं या नाम के ऐलान की प्रक्रिया अंतिम रूप में है. इस बीच गुजरात में बीजेपी के घोषित उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. साबरकांठा से बीजेपी के उम्मीदवार भीखाजी दुधाजी ठाकोर (Bhikaji Dudhaji Thakor) ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. 

गुजरात के साबरकांठा से बीजेपी के उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. भीखाजी ठाकोर ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी के बेटे डॉ. तुषार चौधरी इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं.

भीखाजी दुधाजी ठाकोर का चुनाव लड़ने से इनकार

गुजरात के साबरकांठा से बीजेपी ने भीखाजी दुधाजी ठाकोर को टिकट दिया था लेकिन अचानक उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया. ऐसे में बीजेपी के सामने दुविधा खड़ी हो गई है. गुजरात में बीजेपी ने लोकसभा की 26 में से 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे लेकिन अब वडोदरा और साबरकांठा से उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद पार्टी के सामने दूसरे उम्मीदवार को उतारने की चुनौती है.

वडोदरा से रंजनबेन भट्ट ने भी किया मना

गुजरात में वडोदरा से सांसद रंजनबेन भट्ट ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ तौर से इनकार कर दिया है. रंजनबेन भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निजी कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है. बीजेपी ने रंजनबेन भट्ट को वडोदरा सीट से तीसरी बार मौका दिया था. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रंजनबेन भट्ट ने इस सीट पर शानदार जीत हासिल की थी. 

बता दें कि गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं. गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे. वहीं, गुजरात समेत देशभर की सभी सीटों के लिए वोटो की गिनती 4 जून को होगी और इस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के 22 नेता, 400 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामिल, सांसद पूनम माडम ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget