एक्सप्लोरर

Bhavnagar Seat: गुजरात की भावनगर सीट से कौन होगा AAP का उम्मीदवार? यहां जानें

Who is Umeshbhai Makwana: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने गुजरात के भावनगर से उमेश भाई मखवाना को उम्मीदवार घोषित किया है. मखवाना गुजरात के बोटाद के रहने वाले हैं और कोली जाति से हैं.

Gujarat Lok Sabha Election 2024: गुजरात में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है. कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन में आम आदमी पार्टी ने भरूच और भावनगर की सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP दो सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. भावनगर से उमेश भाई मखवाना को उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं, भरूच से चैतर बसावा पार्टी के प्रत्याशी होंगे, जबकि बाकी के 24 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनावी मैदान में बीजेपी से मुकाबला करते दिखेंगे.

हालांकि आम आदमी पार्टी ने भरूच और भावनगर की सीटों पर कांग्रेस से सहमति बनने से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. इसी महीने 13 फरवरी को आप सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि गुजरात के भरूच से चैतर बसावा और भावनगर से उमेश भाई मखवाना को उम्मीदवार घोषित कर रहे है. उन्होंने ये भी कहा था कि गुजरात में गठबंधन में हमारी 8 सीटें बनती है. संदीप पाठक ने कहा था कि गुजरात में पिछले राज्य चुनाव में हमारे वोट शेयर के अनुपात को देखते हुए पार्टी को 8 सीटें मिलनी चाहिए. हालांकि अब ये पुरानी बातें हो चुकी हैं. 

कौन हैं उमेश भाई मखवाना?

उमेश भाई मखवाना गुजरात की सियासत में आम आदमी पार्टी का एक अहम चेहरा हैं. नेता होने के साथ-साथ वो सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. मखवाना 8 दिसंबर 2022 से आम आदमी पार्टी के सदस्य के रूप में बोटाद विधानसभा क्षेत्र से गुजरात विधान सभा के सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं. उनका जन्म गुजरात के बोटाद में ही हुआ. उनके पिता का नाम नारनभाई मखवाना है. वो आर्ट से ग्रेजुएट हैं. मखवाना गुजरात की कोली जाति से संबंध रखते हैं. कोविड-19 के दौरान वो काफी सक्रिय थे और कई पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

क्या बीजेपी अब बदलेगी रणनीति?

गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं. बीजेपी सभी सीटों पर जीत का दावा करती दिख रही है. इस बीच बताया जा रहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बाद बीजेपी को भी अपनी रणनीति में बदलाव करनी पड़ सकती है. हालांकि बीजेपी के नेता ये दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस और आप के साथ आने से उनकी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है. बहरहाल जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना है. संभावना है कि मार्च के पहले हफ्ते में इसकी घोषणा कर दी जाए.

ये भी पढ़ें:

AAP-कांग्रेस में हुआ गठबंधन तो गुजरात BJP चीफ बोले, 'अहमद पटेल जब बहुत ताकतवर माने जाते थे तब भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget