एक्सप्लोरर

Gujarat: बनासकांठा में नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 39 लाख फेक करेंसी के साथ 2 गिरफ्तार

Gujarat News: पुलिस ने महादेविया गांव में नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए. फैक्ट्री का मास्टरमाइंड फरार है.

गुजरात के बनासकांठा जिले की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने दिसा तालुका के महादेविया गांव में नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. देर रात हुई इस छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके से 39 लाख रुपए से अधिक के नकली नोट, 5 प्रिंटर और नकली नोट बनाने के उपकरण जब्त किए हैं.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेविया गांव में रायमल सिंह परमार के खेत में बने एक तहखाने में नकली नोट छापे जा रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात वहां छापा मारा और संजय सोनी और कौशिक श्रीमाली नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया.

500 रुपए के नकली नोट बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए. पुलिस के मुताबिक ये नोट इतने सटीक बनाए गए थे कि उनकी तुलना असली नोटों से की जा सकती थी. इसके अलावा, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले 5 प्रिंटर और अन्य उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए.

पुलिस ने बताया कि इस नकली नोट फैक्ट्री का मास्टरमाइंड संजय सोनी है, जिसके खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं. दूसरा आरोपी कौशिक श्रीमाली भी इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल था. तहखाना रायमल सिंह परमार के खेत में बना था, जो इस मामले का तीसरा आरोपी है और फिलहाल फरार है.

रायमल सिंह के खिलाफ पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जबरन वसूली और धोखाधड़ी शामिल हैं. हाल ही में वह हिरासत से रिहा हुआ था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना दी हैं.

बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत सुम्बे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने नकली नोट छापने की बात कबूल की है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फैक्ट्री कब से चल रही थी, नोट बनाने का सामान कहां और किससे मिलता था और ये नोट किसे सप्लाई किए जा रहे थे.

संगठित नेटवर्क की आशंका

पुलिस का मानना है कि यह नकली नोट फैक्ट्री किसी बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है. इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

एसपी प्रशांत सुम्बे ने कहा, “हमें विश्वास है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी. हम सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और इस नेटवर्क को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget