एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- व्यापारियों के लिए करेंगे ये बड़ा एलान

Arvind Kejriwal Visit Gujarat: दिल्ली के CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पहुंचकर व्यापारियों के लिए गारंटी का एलान करने की बात कही है.

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तैयारी के साथ चुनाव के लिए तैयार है. इसी क्रम में एक बार फिर से आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पर उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के लिए गारंटी का एलान करेंगे.

जामनगर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम व्यापारियों से मुलाकात करेंगे, समस्याएं सुनेंगे और उनके लिए गारंटी का एलान करेंगे. इसके साथ ही कल हम आदिवासियों के बीच जाकर उनको बताएंगे कि हमारी सरकार बनने पर हम उनके लिए क्या करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गुजरात में 27 साल से राज कर रही है, वे अहंकारी हो गए हैं. उनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. मैं दिल्ली का सीएम होने के नाते 'लट्ठा' (नकली शराब) की घटना के पीड़ितों से मिला, जबकि सीएम उनसे मिलने भी नहीं गए, अब एक विकल्प है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस का ILU-ILU का रिश्ता चल रहा था, लेकिन अब AAP विकल्प के रूप में आ चुकी है.

तीसरी गांरटी का करेंगे एलान

सीएम अरविंद केजरीवाल इस दौरे में प्रदेश की जनता के लिए तीसरी गारंटी का एलान करेंगे. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने गुजरात की जनता के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सभी बेरोजगारों को नौकरी या तीन हजार प्रतिमान देने की घोषणा की थी. अब माना जा रहा है कि सीएम केजरीवाल आदिवासी लोगों के लिए भी कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. क्योंकि गुजरात के चुनाव में आदिवासी वोट बैंक का काफी महत्व है.

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आप ने प्रदेश में अपने 10 उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया है. आप इस बार गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती देने के लिए तैयार है. सीएम अरविंद केजरीवाल के गुजरात में कई दौरे हो चुके हैं.

मैं कोई आंतकवादी नहीं आपसे मिलने जामनगर आया हूं

जामनगर पुहंचे सीएम केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 75 साल का जश्न हम लोग मना रहे हैं. बहुत सारे देश इन 75 साल में हमसे आगे निकल गए हैं. मैं आपसे जामनगर मिलने आया हूं, मैं  कोई आंतकवादी नहीं. अफसर को फोन पर धमकी मिल रही है, केजरीवाल की मीटिंग में मत जाना. भगवान ने भारत को बहुत कुछ दिया है, मेरी किस्मत पलटी खाई और मैं दिल्ली का सीएम बन गया. भगवान ने सबसे बुद्धिमान भारत के लोगों को बनाया है.

Gujarat News: गुजरात में आप ने जहरीली शराब के पीड़ितों को बांटा मुफ्त राशन, बीजेपी पर साधा निशाना

गुजरात के लोग मेहनती हैं, व्यापार करने जानते हैं. गुजरात के लोगों को केजरीवाल के मीटिंग में न आने को कहा जाता है. इस देश को लोग आगे ले कर जाएंगे और हमारे देश की राजनीति बहुत खराब है इसको ठीक करना होगा. 

Bharuch News: भरूच में बेखौफ बदमाश, यूनियन बैंक की एक शाखा से हथियारबंद लूटेरों ने लूटे 44 लाख रुपये, एक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget