एक्सप्लोरर

Amreli News: अमरेली में ट्रेन की चपेट में आया शावक, हुई मौत, अधिकारियों ने लोको पायलट से की पूछताछ

Gujarat Train: गुजरात में अमरेली में यात्री ट्रेन की चपेट में आने से शेर के एक शावक की मौत हो गई है. शव की उम्र छह से सात महीने के बीच थी. इस मामले में लोको पायलट से पूछताछ की गई है.

Gujarat Lions: गुजरात के अमरेली जिले में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से शेर के एक शावक की मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना गुरूवार रात घटी और इसमें मारे गए शावक की उम्र छह से सात महीने के बीच थी. उप वन संरक्षक (शेत्रुंजी संभाग) जयंत पटेल ने कहा, “अमरेली जिले के गावडका गांव के पास जंगल के शेत्रुंजी संभाग में मीटर गेज ट्रैक पार करते समय छह से सात महीने का शावक एक यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.”

ट्रेन के संचालन में करीब डेढ़ घंटे की हुई देरी
उन्होंने बताया कि यह घटना गुरूवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उस समय हुई जब यात्री ट्रेन वेरावल से अमरेली जा रही थी. पटेल के मुताबिक, घटना के चलते यात्री ट्रेन के संचालन में करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई और वन विभाग के अधिकारियों ने लोको पायलट (इंजन चालक) व अन्य रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की. पटेल ने कहा, “कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने एक शेरनी और तीन शावकों को रेल की पटरी पार करते हुए देखा था. शेरनी और दो शावकों ने जहां पटरी सफलतापूर्वक पार कर ली, वहीं एक शावक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.”

Gujarat News: गुजरात विधानसभा में ओबीसी कोटे को लेकर हंगामा, जिग्नेश मेवानी समेत नौ कांग्रेसी विधायक निलंबित

गुजरात में कितनी है शेरों की संख्या?
साल की शुरुआत में गुजरात सरकार ने राज्य विधानसभा को बताया था कि जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच प्रदेश में 283 शेर, शेरनी और उनके शावकों की मौत हो चुकी है. सरकार ने यह भी बताया था कि इनमें से 29 की जान अप्राकृतिक कारणों से गई है. ट्रेन की चपेट में आना गुजरात में शेरों की मौत के प्रमुख अप्राकृतिक कारणों में से एक है. गुजरात में 2020 की गणना के अनुसार 674 शेर हैं. यह संख्या 2015 की गणना के मुकाबले 29 फीसदी अधिक है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात में अब और भी बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा, World Bank से मिला 2,832 करोड़ रुपये का कर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget