एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात विधानसभा में ओबीसी कोटे को लेकर हंगामा, जिग्नेश मेवानी समेत नौ कांग्रेसी विधायक निलंबित

Gujarat OBC Reservation: गुजरात विधानसभा में ओबीसी कोटे को लेकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के कई विधायकों को सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. 

Gujarat Legislative Assembly: निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी और कांग्रेस के नौ अन्य विधायकों को, गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आकर ओबीसी आरक्षण पर चर्चा कराने की मांग करने और नारेबाजी करने के लिए सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया. गुजरात विधानसभा के वर्तमान सत्र का अंतिम दिन था. कुछ विधायक सदन से बाहर जाने को राजी नहीं हुए तो उन्हें मार्शलों ने बाहर निकाला. विधायकों के निलंबन और बाहर जाने के बाद कांग्रेस के बाकी विधायकों ने कुछ देर के लिए सदन से बहिर्गमन किया.

विधेयकों पर चर्चा के लिए वापस आये विधायक
हालांकि, विधेयकों पर चर्चा के लिए वे कुछ देर बाद पुनः सदन में लौट आए. विधानसभा में जब गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय संबंधी विधेयक पर चर्चा हो रही थी तब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बलदेवजी ठाकोर ने अचानक पंचायत निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने पर चर्चा करने की मांग उठाई. विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य द्वारा ठाकोर की मांग स्वीकार नहीं करने के बाद जिग्नेश मेवानी अध्यक्ष के आसन की ओर दौड़े. उनके पीछे ठाकोर और कुछ अन्य विधायक भी गए जिनमें विमल चूडास्मा, रघु देसाई और विक्रम मदाम भी थे.

Vadodara Central Prison: वडोदरा के जेल में झड़प के बाद सात कैदियों ने पी लिया साबुन का पानी, अस्पताल में भर्ती

ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की मांग
अध्यक्ष के आसन के पास करीब दस विधायक बैठे थे तभी पार्टी के अन्य विधायकों ने तख्तियां प्रदर्शित करते हुए “ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दो” के नारे लगाए. इसके अलावा उन्होंने “जाति आधारित जनगणना” की मांग करते हुए भी नारेबाजी की.

नौ से दस विधयकों को सदन से किया गया निलंबित
कांग्रेस द्वारा अचानक विरोध प्रदर्शन करने से परेशान, विधायी और संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष से उक्त विधायकों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. इसके बाद अध्यक्ष ने नौ से दस विधायकों के निलंबन का आदेश दिया जिसमें ठाकोर और मेवानी शामिल थे. कुछ विधायकों ने सदन से बाहर जाने से इनकार किया जिसके बाद मार्शलों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें:

Lumpy Skin Disease: गुजरात विधानसभा में कांग्रेस को लम्पी स्किन डिजीज पर चर्चा की नहीं मिली अनुमति, इस तरह जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget