एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यहां जान सकते हैं परिजनों का हाल

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. इस संदर्भ में एअर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान अहमदाबाद से लंदन जार रहा था. इस संदर्भ में एअर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

एअर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पैसेंजर हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444  शुरू किया गया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एअर इंडिया ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

बताया गया कि अहमदाबाद से 1. 38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं.

अहमदाबाद पुलिस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी जारी किया नंबर
विमानन कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है. एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी.

एअर इंडिया के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी दो फोन नंबर जारी किए हैं. एक बयान में कहा गया- AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है. संपर्क सूत्र 011-24610843 | 9650391859 है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में पुलिस आपातकालीन सेवाओं और जानकारी के लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस आपातकालीन नंबर जारी किया है. लोग  07925620359 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए ये जरूरी निर्देश, कहा- गृह मंत्री से बात हुई

Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोली पुलिस?
इस हादसे पर अहमदाबाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती तौर पर हमें पता चला कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं. लगभग 70-80% क्षेत्र साफ हो चुका है. सभी एजेंसियां ​​यहां काम कर रही हैं.' लोगों को बचाने का काम जारी है. 70 प्रतिशत एरिया को क्लीन कर लिया गया है. एरिया को ग्रीन कोरीडोर बनाया जा रहा है.  एयर इंडिया के लंदन जाने वाली प्लाईट जिस बिल्डिंग पर गरि  गिरा है वह DOCTORS का हॉस्टल है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget