एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए ये जरूरी निर्देश, कहा- गृह मंत्री से बात हुई

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहम निर्देश जारी किए हैं.

Air India Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की सूचना के तत्काल बाद राज्य सरकार एक्टिव हो गई है. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

एक बयान में कहा गया कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने तथा घायलों को तात्कालिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

सीएमओ ने और क्या कहा?
बयान के मुताबिक इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव पंकज जोशी और संबंधित वरिष्ठ सचिवों से टेलीफोन पर संपर्क कर घायलों को तात्कालिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पतालों में इलाज की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

बयान में कहा गया- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर इस विमान दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमों तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अखिलेश यादव का पहला बयान, सरकार से कहा- तुरंत स्पष्टीकरण दें

काला धुंआ उठता हुआ दिखा
बता दें अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान में कई यात्री सवार थे. दरअसल, 242 ज्यादा यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई. विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है. प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है.

इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है.एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी. फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस यात्री विमान में क्रू मेंबर समेत 133 से ज्यादा यात्री सवार थे. प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला AAP नेता का शव, परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए आरोप
राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला AAP नेता का शव, परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए आरोप

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget