एक्सप्लोरर

'गुड मॉर्निंग मां', विमान में चालक दल के सदस्य दीपक ने आखिरी बार मम्मी से की थी बात, बहन ने क्या बताया?

Air India Plane Crash: एअर इंडिया में चालक दल के सदस्य दीपक पाठक की मौत हो गई. उनकी बहन ने कहा, ‘‘उसने सुबह मां को फोन किया और गुड मॉर्निंग कहा.

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार चालक दल के एक सदस्य दीपक पाठक की बहन ने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी और उन्हें ‘गुड मॉर्निंग’ कहा था.

दुर्घटना के बाद फोन बजने से परिजनों की उम्मीद कायम 

दीपक की बहन ने कहा कि दुर्घटना की खबर आने के बाद से उन्हें उसकी स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चला है. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुर्घटना की खबर सार्वजनिक होने के बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बजा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. परिजनों ने उम्मीद कायम रखते हुए कहा, ‘‘जब तक यह फोन बजता रहेगा, हम बुरी खबर को स्वीकार नहीं करेंगे.’’

एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृतकों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

 आखिरी बार की मां से बात 

दीपक की बहन ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई के पास ठाणे जिले के बदलापुर का निवासी उसका भाई 11 साल से एअर इंडिया में चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत था. बहन ने कहा, ‘‘उसने सुबह हमारी मां को फोन किया और ‘गुड मॉर्निंग’ कहा. हालांकि, हम अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर बात नहीं कर पाते, लेकिन मैं और मेरी मां नियमित रूप से उसके बारे में बात करते हैं, जैसे कि वह कहां है, क्या वह घर लौट आया है.’’ बहन ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और दीपक की शादी चार साल पहले हुई थी.

दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के मुंबई में पवई के जल वायु विहार इलाके में स्थित घर में सदमे और गम का माहौल है. स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने सभरवाल के माता-पिता से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि सभरवाल के पिता 88 साल के हैं.

ये भी पढ़ें-

प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, हादसे से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बनाया हेल्प सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget