एक्सप्लोरर

Ahmedabad News: अहमदाबाद में फेक ट्रैवल एजेंट का शिकार हुए 31 लोग, वीजा दिलवाने के बहाने 1.51 करोड़ रुपये की हुई ठगी

Navrangpura News: नवरंगपुरा में दो फेक ट्रैवल एजेंट ने विदेश में वीजा या वर्क परमिट दिलवाने के बहाने 31 लोगों से करीब 1.51 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है.

Ahmedabad Crime News: नवरंगपुरा से दो ट्रैवल एजेंट 1.51 करोड़ रुपये लेकर भाग गए हैं, जो उन्होंने छात्र वीजा या वर्क परमिट वीजा देने का वादा करने के बाद 31 लोगों से लिए थे. रविवार को नवरंगपुरा पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी में ये बातें कही गई है. सोला निवासी 24 वर्षीय हेली पटेल ने अपनी एफआईआर में कहा कि वह आईटी में इंजीनियरिंग की डिग्री कर रही है और विदेश में हायर स्टडी करना चाहती है. जनवरी में उसके पिता, मुकुंद पटेल जो सिंधु भवन रोड पर एक निजी फर्म के लिए काम करते हैं, आरोपी अन्वय सुथार से मिले.

वो नवरंगपुरा में एक ट्रैवल फर्म चलाता है. अन्वय ने हेली को पहले आईईएलटीएस (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम) परीक्षा पास करने के लिए कहा और फिर वह उसे कनाडा के लिए छात्र वीजा और एक कनाडाई विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने में मदद करेगा.

पीड़िता ने पहले 12 लाख रुपये का कर दिया भुगतान
आईईएलटीएस परीक्षा में सफल होने के बाद हेली ने अन्वय से संपर्क किया, जिसने उसके कॉलेज प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज ले लिए. 16 मार्च को अन्वय ने उसे फोन किया और कहा कि उसने कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर लिया है जिसके लिए उसे 12 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. हेली ने कहा कि उसने अन्वय को 9 लाख रुपये और उसके बिजनेस पार्टनर रवि सुथार को 3 लाख रुपये का भुगतान किया था.

Gujarat News: गुजरात में ड्रग तस्करों में भारतीय एजेंसियों का खौफ, ऑडियो क्लिप से हुए ये चौंकाने वाले खुलासे

एजेंट ने और मांगे रुपये
बाद में, रवि ने उससे कहा कि उसे कनाडा के लिए GIC (गारंटीकृत निवेश प्रमाणपत्र) प्राप्त करने के लिए 5 लाख रुपये और देने होंगे. हेली ने कहा कि उसने उस राशि का भुगतान भी कर दिया जिसके बाद अन्वय और रवि ने उससे कहा कि उसे दो महीने में प्रवेश मिल जाएगा. बाद में उसने कनाडा में विश्वविद्यालय से पूछताछ की और पाया कि उसकी फीस का भुगतान नहीं किया गया है . जब उसने दोनों एजेंट से संपर्क किया तो उनके फोन बंद थे और एजेंट का ऑफिस भी बंद था.

पुलिस ने दर्ज किया केस 
बाद में उसे पता चला कि उसके जैसे 30 अन्य लोग थे जिन्हें दोनों ने कुल मिलाकर 1.58 करोड़ रुपये की ठगी की थी. नवरंगपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Elections 2022: AAP ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget