एक्सप्लोरर

एयर इंडिया के पायलट का आखिरी कॉल और फिर...अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश से ठीक पहले पायलट ने मेडे कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी की तरफ से किए गए कॉल का जवाब नहीं मिला. यानि तब तक हादसा हो चुका था.

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा विमान हादसा हुआ. एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद आवासीय इलाके में क्रैश हो गया.

इस हादसे में 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई. हादसे में एक यात्री के बचने की खबर है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे. उनकी भी मौत की पुष्टि हुई है.

पायलट का आखिरी कॉल

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी. इसने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) को ‘मेडे’ (आपातकालीन संदेश देने के लिए) कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी की तरफ से की गई कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला.’’

अब विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश है. इसी में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर रहता है और इसी से पता चलता है कि आखिरी पल में क्या हुआ.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूत्रों ने बताया कि विमान जमीन पर गिरने से पहले महज 600 से 800 फुट ऊपर चढ़ा था. प्रत्यक्षदर्शी हरेश शाह ने कहा, ‘‘विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और यह सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर से टकरा गया.’’ 

डॉक्टर्स हॉस्टल पर हादसा

विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मेघाणी नगर में सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुआ. इस बिल्डिंग में मौजूद करीब 50 लोग घायल हुए हैं.

दुर्घटना के बाद चारों तरफ अफरातरी मच गई. लोग झुलसे हुए शवों को बाहर निकालते और घायलों को अस्पताल ले जाते दिखे. तुरंत ही यहां बचावकर्मी भी पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget