एक्सप्लोरर

'अंतरात्मा की आवाज...' एयर इंडिया का जो प्लेन हुआ क्रैश, उसमें नहीं गया ये खुशकिस्मत शख्स, टिकट करा दी थी कैंसिल

Ahemdabad Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, उससे एक यात्री लंदन जाने वाला था लेकिन वह नहीं गए.

Ahemdabad Plane Crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया (Air India News) का जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, उससे एक यात्री लंदन जाने वाले थे लेकिन वह नहीं गए. इनका नाम है सावजी भाई टिंबड़िया. उन्होंने कहा कि मुझे जाना था लेकिन मेरे मन ने गवाही नहीं दी.

एबीपी न्यूज़ से एक्स्क्लूसिव बात करते हुए सावजी भाई टिंबड़िया ने बताया कि उनका बेटा ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहता है. वह उससे मिलने जाने वाले थे. हालांकि उनको आज का दिन अच्छा नहीं लगा, इसलिए वह नहीं गए. उन्होंने अगली टिकट, सोमवार की बुक कराई है. 

'मुझे तीन चार दिन बाद...'
एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने मुझे तीन चार दिन बाद जाना है. मैंने सोमवार की टिकट बुक किया है.आज जाने वाले विमान में भी मेरा टिकट था. यह विमान क्रैश हुआ, यह मुझे पता चला. मैं स्वामी नारायण भगवान का भक्त हूं और रोज मंदिर जाता हूं. मैं रोज सुबह मंदिर जाता हूं. स्वामी नारायण ने मुझे बचाया है.

उन्होंने कहा कि मैं अकेले लंदन जा रहा था. मैंने सोचा था कि मैं सोमवार को जाऊं. आज मेरा जाने का मन नहीं किया. मुझे अंदर से आवाज आई कि मुझे आज नहीं जाना है. कुदरती लगा कि आज नहीं जाना चाहिए. मुझे ऐसा लगा कि आज का दिन ठीक नहीं है. टिंबड़िया ने कहा कि मेरा सीट नंबर ए 1 था.

'बहुत सारे यात्रियों की जान चली गई है...', अहमदाबाद हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ हुए भावुक

प्रधानमंत्री ने जताया दुःख
गुरुवार, 12 जून दोपहर हुए इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान में 169 भारतीय , 7 पुर्तगाली और कनाडा का 1 नागरिक था.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख जताया. उन्होंने लिखा कि यह हादसा शब्दों के परे है. मैं खुद मंत्रियों और प्राधिकरणों के संपर्क में हूं. हादसे से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget