एक्सप्लोरर

Gujarat News: आज से दो दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल, ऑटो ड्राइवर्स और सफाई कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह 13 सितंबर को व्यापारी, ऑटो ड्राइवर्स, सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे.

Gujarat News: आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 13 सितंबर को वह अहमदाबाद (Ahmedabad) में व्यापारी, ऑटो ड्राइवर्स, सफाई कर्मचारी और वकीलों से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात टाउन हॉल में होगी. दरअसल, इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव है. जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. 

आप ने किया छापेमारी का दावा
आम आदमी पार्टी ने रविवार को बताया कि उनके अहमदाबाद कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा है. आप ने कहा कि बीजेपी गुजरात में हार के डर के चलते ऐसा कर रही है. आप के गुजरात के नेताओं ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचने के तुरंत बाद छापा मारा गया है. इस घटना पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात पुलिस को अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय में कुछ नहीं मिला क्योंकि आप नेता और कार्यकर्ता  'कट्टर ईमानदार' हैं.

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा आज, सोमनाथ में करेंगे भगवान हनुमान की मूर्ति का अनावरण

शनिवार को सीएम ने किया था ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है और मनीष सिसोदिया जल्द ही लोगों की मांग को पूरी करने के लिए बीजेपी शासित राज्यों में मार्च निकालेंगे. केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए आप की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का उनके दौरे से पहले स्वागत किया और राज्य के लोगों से अपील की, कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में 'शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दे पर' केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को वोट देकर बदलाव लाएं.

गुजरात की जनता से कर चुके है तीन गारंटी की घोषणा
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर हफ्ते गुजरात का दौरा कर रहे हैं. बीते हफ्ते वह गुजरात के लोगों से वह तीसरी गारंटी की घोषणा की थी. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने गुजरात की जनता से दो गारंटी की घोषणा की थी. इन गारंटी घोषणाओं में सीएम अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को नौकरी के साथ बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक तीन हजार प्रतिमाह देने की घोषणा की थी. 

किसानों के लिए किए थे कई बड़े ऐलान
सीएम केजरीवाल ने बीते गुजरात दौरे पर कहा था कि, "दूसरी गारंटी, खेती करने के लिए किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली देंगे. तीसरी गारंटी, जमीनों के सभी पुराने सर्वे रद्द किये जायेंगे, किसानों के साथ मिलकर नया सर्वे करेंगे. चौथी गारंटी, फसल बर्बाद होने पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा. पांचवी गारंटी, नर्मदा बांध के कमांड क्षेत्र में कोने-कोने में पानी पहुंचाएंगे. छठी गारंटी- दो लाख रुपये तक किसानों का कर्जा माफ करेंगे."

Gujarat Weather News: गुजरात में इस साल हुई बारिश ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए- क्या कहते हैं आंकड़ें और एक्सपर्ट्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget