एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्रॉपर्टी से बेदखल करने की बात कही, शख्स ने अपनी मां की कर दी हत्या, कुछ घंटों में ही खुलासा

Delhi News: पश्चिम दिल्ली के ख्याला में सावन नामक युवक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने जांच के बाद सावन को गिरफ्तार कर लिया. सावन ने शुरू में पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी.

Delhi Crime News: वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. मृतक महिला का नाम सुलोचना है. दरअसल, 6 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे ख्याला थाने में सावन नामक के एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है और उनके झुमके गायब है.

पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. जांच के दौरान ये सामने आया कि घर में कोई लूटपाट नहीं हुई थी और ना ही कोई कीमती सामान गायब था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को हुआ शक
पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की. इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. जांच के दौरान सावन पर पुलिस को शक हुआ, क्योंकि वो पुलिस के सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पा रहा था और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल करने की कही बात
उसने बताया कि उसका बड़े भाई कपिल की शादी हाल ही में तय हुई थी. इस पर सावन ने अपनी मां से कहा कि वो भी एक लड़की से शादी करना चाहता है, जिसे वो पहले से जानता है, लेकिन सावन की मां ने उसे डांटा और ये भी कहा कि अगर उसने दोबारा ये बात उठाई तो उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया जाएगा.

पुलिस को गुमराह करने के लिए गढ़ी झूठी कहानी
इस बात से गुस्सा होकर सावन ने अपनी मां की हत्या की प्लानिंग की. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी. लेकिन पुलिस की गंभीरता से की जांच में उसके झूठ से पर्दा उठ गया और पुलिस ने सावन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक मृतक सुलोचना रघुबीर नगर में अपने दो बेटों कपिल और सावन के साथ रहती थी. उसके पति का 2019 में देहांत हो चुका था. बड़े भाई कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है. जबकि सावन सामान ढोने के लिए एक चैंपियन गाड़ी चलाता है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में 7 दिसंबर इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 7.1, AQI 200 के पार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget