एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बयान पर उदित राज का पलटवार, कहा- 'वो सबसे ज्यादा...'

Udit Raj Reaction: महाराष्ट्र के अकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वो पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है.

Udit Raj On Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस पार्टी का एटीएम' वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि उन्होंने 8 नवंबर 2016 को देश की जनता को बीजेपी का एटीएम बना दिया था. क्या बीजेपी के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड से बड़ा एटीएम हो सकता है? 

उन्होंने आगे कहा, "बैंकों को लूटा जा रहा है. करीब 25 लाख रुपये की कर्जमाफी भी उनका एटीएम है. अडानी और अंबानी उनके दो सबसे बड़े एटीएम हैं. क्या वे कर्नाटक के बारे में जो कहा, उसे साबित कर सकते हैं? क्या प्रधानमंत्री को गैरजिम्मेदाराना तरीके से बोलना शोभा देता है? हम प्रधानमंत्री मोदी के हजारों घोटालों के सबूत दे सकते हैं, लेकिन जब तक उनकी सरकार सत्ता में है एजेंसियां ​​इस पर ध्यान नहीं देंगी."

कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, पीएम मोदी सबसे ज्यादा ओबीसी विरोधी हैं. अपने इस आरोप को सही साबित करने के लिए उन्होंने आठ कारण गिना हैं. 

  • ओबीसी का विकास और अनुपातिक आरक्षण ना हो, इसलिए जाति जनगणना का नहीं होने दे रहे हैं.
  • 1990 में मंडल का विरोध कमंडल से आडवाणी जी ने किया, उस समय पीएम मोदी उनके सारथी थे.
  • पीएम मोदी 1999 के बाद ओबीसी जाति में शामिल हुए. इसलिए, वो नकली ओबीसी हैं.
  • मंडल लागू करने का SC का फैसला कांग्रेस के सरकार में हुआ और 2006 में कांग्रेस की ही सरकार थी. ओबीसी को उच्च शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण दिया जिसका विरोध बीजेपी ने किया.
  • जब ओबीसी पढ़ लिखकर नौकरी लेने लायक हुए तो मोदी सरकार ने निजीकरण, ठेकेदारी और लेटरल एंट्री से सरकारी नौकरी खत्म किया.
  • सत्ता में आए 10 साल से ज्यादा हो गए लेकिन मात्र 4 प्रतिशत ओबीसी से प्रोफेसर हैं.
  • पिछले वर्ष राहुल गांधी जी ने संसद में 90 में से सिर्फ 3 ओबीसी से सचिव होने पर सवाल उठाया था.  अभी तक उस मामले में कोई प्रगति की सूचना नहीं मिली.
  • मेरी जानकारी में 48 केंद्र सरकार के विश्वविद्यालय में एक भी कुलपति ओबीसी का नहीं है. अगर है तो सरकार बताए.  

अंत में उदित राज ने पूछा है कि अब प्रश्न है कि ओबीसी विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी. ओबीसी का सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने वाले पीएम मोदी ही हैं. 

क्या कहा था पीएम मोदी ने?

दरअसल, नौ नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वो पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है. पीएम मोदी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अकोला में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने देंगे.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए इतना भ्रष्टाचार करती है, तो व्यक्ति कल्पना कर सकता है कि सत्ता में आने के बाद यह पार्टी कितनी भ्रष्ट होगी.

सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर निशाना, 10 दिनों में 6 लोगों हत्या के बाद पूछा- ये क्या हो रहा है LG साहब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget