एक्सप्लोरर

Delhi Illegal Encroachment: त्रिलोकपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, पिछला बार हुआ था अधिकारियों पर पथराव

Trilokpuri Illegal Encroachment Removed: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण को हटाया गया. पिछले सप्ताह अतिक्रमण का निरीक्षण करने गए निगम अधिकारियों पर पथराव किया गया था.

Delhi: दिल्ली में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ डेमोलिशन के साथ-साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई. अब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए त्रिलोकपुरी में अतिक्रमित स्थानों को मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही और सहायक आयुक्त अमिताभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एमसीडी ने त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 19,  20, 22, 27 ब्लॉक मेन रोड और 29 ब्लॉक के उर्दू स्कूल के आसपास पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की.

इस कार्रवाई में रोड़ के दोनों तरफ पटरी पर बने अवैध खोंखों और छप्परों को हटाया गया और अवैध रूप से बढ़ाई गई दुकानों को ध्वस्त किया गया. लगभग 4 से 5 किलोमीटर लंबी सड़क/पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान निगम दस्ते ने 08 ट्रक सामान भी जब्त किया. इसे निगम स्टोर में जमा करा दिया गया. निगम की इस कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और स्थानीय लोगों ने बाधा भी उत्पन्न करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने विश्वास में लेते हुए समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और अतिक्रमण के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

‘निगम के अधिकारियों पर हुआ था पथराव’

बता दें कि एनसीडी की ओर से इस कार्रवाई को उसी स्थान पर अंजाम दिया गया, जहां पर पिछले सप्ताह निगम की टीम की तरफ से अतिक्रमण का निरीक्षण करने के दौरान पत्थराव किया गया था. निगम की इस कार्रवाई को लेकर दक्षिणी क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार करता रहेगा. अलग-अलग वार्डों में अतिक्रमित स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उन जगहों पर भी इस कार्रवाई को अंजाम देकर अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Congress Foundation Day: कांग्रेस स्थापना दिवस पर अरविंदर सिंह लवली बोले- 'लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं हम'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget