एक्सप्लोरर

'कुछ दिन पहले तक जिसे...', स्वाति मालीवाल मामले में वीरेंद्र सचदेवा का सीएम केजरीवाल पर निशाना

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई बदसलूकी के बाद आप और बीजेपी के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से राजधानी दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, साथ ही आप और बीजेपी नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं. एक ओर जहां बीजेपी स्वाति मालीवाल के साथ हुआ घटना की आलोचना कर रही है, वहीं आप बीजेपी के बयानों पर पलटवार कर रही है.

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले तक जिन्हें झांसी की रानी बुलाते थे. अब वो उनके साथ हुए अभद्र दुर्व्यवहार पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विभव की गिरफ्तारी का उन्हें दुख है और वह उनको लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को भी तैयार हैं.'

वीरेंद्र सचदेवा ने किया ये सवाल
उन्होंने आगे कहा कि 'अरविंद केजरीवाल और उनके प्रवक्ता बार-बार स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार में बीजेपी का हाथ बता रहे हैं, लेकिन वो बताएं कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद हैं. जहां घटना हुई वह मुख्यमंत्री का अपना घर था, जिसने पीटा वह भी आपका ही सहयोगी है. इस पूरे मामले की पुष्टि जिस सांसद (संजय सिंह) ने की वह भी आम आदमी पार्टी के सांसद हैं, तो इस पूरे मामले में बीजेपी कहां है?'  

वहीं बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि 'बीजेपी विकास के सकारात्मक एजेंडा पर चुनाव जीतने उतरी है. जबकि हार के भय से अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार पर बचाव के नाम पर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं.'

Swati Maliwal Assault Case: CM हाउस के CCTV से छेड़छाड़, मालीवाल से कथित मारपीट के समय की क्लिप गायब, विभव कुमार का फोन भी फॉर्मेट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget