एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से लड़के की मौत

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में MCD संचालित स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के अंकित की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV व सभी पहलुओं से जांच शुरू की।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार (11 अगस्त) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार (10 अगस्त) दोपहर की है. उसने बताया कि अंकित नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था, लेकिन वह डूब गया.

उसने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाने की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि अंकित को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

CCTV फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय स्विमिंग पूल में मौजूद अंकित के दोस्तों और वहां के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह महज दुर्घटना थी या साजिश. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटनास्थल के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस ने बताया कि इस स्विमिंग पूल का संचालन दिल्ली नगर निगम (MCD) करता है. दरअसल, शालीमार बाग इलाके में नगर निगम से संचालित एक स्विमिंग पूल है. इस पूल में रविवार को आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है.

पूल में कोई लाइफगार्ड मौजूद नहीं

अवकाश के दिन सराय पिपल थला निवासी 22 साल का अंकित अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल पहुंचा था. अब यह सवाल उठ रहा है कि छुट्टी के दिन अंकित और उसके साथी पूल में कैसे प्रवेश कर गए.

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों का कहना है कि हादसे के समय पूल मेंकोई लाइफगार्ड मौजूद नहीं था. तैरते हुए अचानक अंकित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों व अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन समय पर बाहर नहीं निकाल पाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget