एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrested: 'मैंने कहा तुम जाओ...सरकार बदलेगी', आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पिता का बयान

Sanjay Singh Arrest News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा. फिर शाम होते-होते उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया.

Delhi News: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. संजय सिंह के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी पर मीडिया से कहा कि 'मैंने बेटे से कहा है कि वह चिंता न करे.''

संजय सिंह के पिता ने कहा, ''हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे. मैंने संजय सिंह से कहा कि चिंता नहीं करना है. मुझे लगता है कि उनके पास गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है चूंकि ईडी के अधिकारियों को गिरफ्तार करने कहा गया था तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा क्योंकि इससे सरकार बदल जाएगी.''

दिख रही मोदी जी की बौखलाहट- केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशायलय ने ईडी ने बुधवार सुबह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी. 10 घंटे तक चली छापेमारी के बाद शाम होते-होते संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''संजय सिंह की गिरफ्तारी बिल्कुल गैरकानूनी है. ये मोदी जी को बौखलाहट को दर्शाता है. चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे.'' व

हीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह को बिना सबूत गिरफ्तार किया गया है. सौरभ ने दावा किया कि कुछ समय से केंद्र सरकार को लेकर जनता में निगेटिविटी है. बीजेपी पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को हार रही है.

दिनेश अरोड़ा की गवाही पर गिरफ्तारी
बता दें कि कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के खिलाफ बयान दिए थे, दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन गया है. उसने अपने बयान में कहा था उसकी मनीष सिसौदिया से मुलाकात संजय सिंह ने ही कराई थी. उसने संजय सिंह की भूमिका को स्वीकार किया है. बता दें कि इसी मामले में मनीष सिसौदिया भी जेल में हैं. संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंSanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP को 5 राज्यों में हार का डर, बिना सबूत के हुई कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget