एक्सप्लोरर

'मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज को प्रमोशन देकर...', BJP ने केजरीवाल पर बोला हमला

Delhi News: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उम्मीद थी कि अरविंद केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी लेकर संयोजक पद से इस्तीफा देंगे. उलटा उन्होंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को पद से हटा दिया.

Delhi Politics: दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है. शुक्रवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कई राज्यों के प्रमुख और प्रभारी बदलने का फैसला लिया गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि माना जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी लेकर संयोजक पद से इस्तीफा देंगे. उलटा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को पद से हटा दिया गया. उन्होंने कहा, ''दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज को हराकर तत्कालीन सरकार के मुंह पर करारा तमाचा मारा है''.

सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने 2013, 2015 और 2020 में अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर वोट दिए. जनता से लेकर मीडिया तक ने केजरीवाल को नायक बताया था. अब जब दिल्ली की जनता ने कथित भ्रष्टाचार का प्रतीक मानकर अरविंद केजरीवाल को हराया है. जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्होंने गोपाल राय पर हार का ठीकरा फोड़ा है." बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2015 और 2020 में जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल ने लिया था. अब जब हार हुई है तो गोपाल राय को दिल्ली संयोजक पद से मुक्त कर दिया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 21 मार्च को देश से आपातकाल हटाया गया था. ऐसे पवित्र दिन पर जनता के नकारे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज को पदोन्नति देकर अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र और नैतिक मूल्यों की हत्या की है.

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के फैसले पर उठाए सवाल

आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब समेत छह राज्यों के संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बदलावों पर मुहर लगी. मनीष सिसोदिया को पंजाब, राष्ट्रीय महासचिव संगठन, संदीप पाठक को छत्तीसगढ़, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है. दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को दी गई है. 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget