एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर राघव चड्ढा बोले, 'न्याय...'

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के मामले में जमानत दी है. इसको लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि न्याय की जीत हुई है.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने खुशी जताई है.

उन्होंने कहा, ''अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार. न्याय की जीत हुई! सत्यमेव जयते.''

वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने से साबित होता है कि आबकारी नीति मामला उनके खिलाफ भाजपा की साजिश है. सभी अदालतों ने केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी की साजिश को उजागर किया है.

फिलहाल जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (12 जुलाई) को ईडी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी. हालांकि उन्हें सीबीआई के मामले में तिहाड़ जेल में ही रहना होगा.

गिरफ्तारी को चुनौती

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी.

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने ईडी मामले में उनकी गिरफ्तारी की वैधता से संबंधित प्रश्नों को बड़ी बेंच के पास भेज दिया. साथ ही उन्हें अंतरिम जमानत दी.

निचली अदालत ने दी थी राहत

ईडी की गिरफ्तारी के मामले में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की निचली अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर 20 जून को जमानत दी थी. इसके खिलाफ 21 जून को ईडी ने हाई का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने उनकी रिहाई पर रोक लगा दी.

सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

इसके बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी को सीएम ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इसपर हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget