एक्सप्लोरर

प्रवेश वर्मा के मन में CM न बनने की टीस? शपथ ग्रहण की ये तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय

Pravesh Verma News: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम भी सीएम की रेस में आगे चल था. लेकिन अंत में मुहर रेखा गुप्ता के नाम पर लगी.

27 सालों बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार साकार हो गई. शालीमार बाग से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली. वो दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले कई चेहरे आखिरी वक्त तक सीएम पद की रेस में चल रहे थे.

दिल्ली सरकार में प्रवेश वर्मा को क्या जिम्मेदारी मिली?

दिल्ली में विभागों के बंटवारे में प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, आई एंड एफसी, जल और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है. गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया.

रेस में करनैल सिंह का भी था नाम

बीजेपी ने आखिरी वक्त तक अपने पत्ते नहीं खोले थे. विधायक दल की बैठक होने तक किसी को नहीं पता था कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. कोई विजेंद्र गुप्ता को भावी सीएम बता रहा था. कोई प्रवेश वर्मा के नाम पर मुहर लगने की बात कर रहा था. इसके अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और करनैल सिंह के नाम भी हवा में चल रहे थे. चाहे वो प्रवेश वर्मा हों, मनजिंदर सिंह सिरसा हों या आशीष सूद हों, सबके नाम को लेकर सियासी गलियारों और न्यूज़ चैनलों की सुर्खियों में अटकलें जारी थीं.

विजेंद्र गुप्ता-करनैल सिंह नहीं बने मंत्री

हालांकि विधायक दल की मीटिंग शुरू होने के बाद ही सबसे पहले एबीपी न्यूज़ ने देश को बता दिया था कि मुख्यमंत्री का ताज शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के सिर ही सजेगा. रेखा गुप्ता जिन चेहरों को पीछे छोड़कर सीएम की कुर्सी तक पहुंचीं, वो सारे चेहरे आज शपथ ग्रहण में मौजूद थे. विजेंद्र गुप्ता और करनैल सिंह को छोड़कर बाकी चेहरे उनकी टीम का हिस्सा भी बने हैं.

प्रवेश वर्मा की बॉडी लैंग्वेज

खबरें थीं कि रेखा गुप्ता के बाद विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा रेस में आगे-पीछे चल रहे थे. लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी महिला रेखा गुप्ता को ही मिली. शपथ ग्रहण समारोह के बीच सबसे ज्यादा चर्चा कुछ तस्वीरों की हो रही है. तस्वीरों को देखकर राजनीति के जानकार अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. रेखा गुप्ता से मुलाकात के दौरान प्रवेश वर्मा की बॉडी लैंग्वेज को डिकोड कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री न बनने की टीस?

पहली तस्वीर जब रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं थीं और वहां मौजूद पार्टी नेताओं से मिल रही थीं. इस दौरान वो प्रवेश वर्मा से भी गले लगकर मिलीं. दूसरी तस्वीर मंच की है जब रेखा गुप्ता अपनी टीम के मंत्रियों से मिल रही थीं. सबने उनसे खड़े होकर गर्मजोशी से मुलाकात की लेकिन प्रवेश वर्मा कुर्सी पर बैठे रहे. एक ये तीसरी तस्वीर भी काफी वायरल है, जब प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया लेकिन इस दौरान एक बार भी उन्होंने मंच पर बैठी रेखा गुप्ता की तरफ नहीं देखा. जानकार कह रहे हैं कि कहीं ना कहीं उनके मन में मुख्यमंत्री न बनने की टीस है.

आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा- प्रवेश वर्मा

हालांकि प्रवेश वर्मा के परिवार वाले चाहे उनकी पत्नी हों, बेटी हों, बहन हों या चाचा हो, किसी भी तरह की नाराजगी होने से इनकार कर रहे हैं. खुद प्रवेश वर्मा ने भी नाराजगी की खबरों को खारिज किया और कहा कि ये सिर्फ मीडिया में है. उन्होंने कहा कि वो आखिरी सांस तक बीजेपी में रहेंगे.

CM रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त, प्रवेश वर्मा को PWD, दिल्ली में विभागों का बंटवारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget