एक्सप्लोरर

Delhi: पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अभय सिंह चौटाला, बोले- मैं खुश हूं कि...'

Pakistan High Commission Iftar Party: इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी में भाग लिया.

Pakistan High Commission Iftar Party In Delhi: रमजान के दौरान दिल्ली में कई जगह इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच 20 मार्च को पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हुए. चौटाला के अलावा इस इफ्तार पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी पहुंचे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि इस तरह की पार्टियों से हल निकलने का रास्ता साफ होता है.

अभय चौटाला ने और क्या कहा?
अभय चौटाला ने कहा, "बजाज चौधरी के साथ अच्छे रिश्ते थे, उन्होंने हमें बुलाया था और हम गए. मैं खुश हूं कि हमें आमंत्रित किया गया. हम इफ्तार के बहाने मिलते हैं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं. जब इस तरह की पार्टियां और समारोह आयोजित किए जाते हैं, तो कोई न कोई समाधान निकलता है." हालांकि, इसके बाद वह पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए.

मणिशंकर अय्यर ने नहीं दिए कोई जवाब
इस इफ्तार पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए, तो वह बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इफ्तार पार्टी में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, लेकिन उनके नाम साफ नहीं हैं.

गौरतलब है कि यह इफ्तार पार्टी पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी. पाकिस्तान अपना राष्ट्रीय दिवस 23 मार्च को मनाता है. मणिशंकर अय्यर पिछले साल भी इसी तरह की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे.

इस आयोजन के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के संबंधों के संदर्भ में ऐसे कार्यक्रम हमेशा चर्चा का विषय बनते हैं. विपक्षी दलों के नेताओं की इन पार्टियों में उपस्थिति को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, इसमें शामिल नेता इसे केवल सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा मानते हैं.

कुछ लोगों का मानना है कि इससे आपसी संबंधों में सुधार हो सकता है, तो कुछ इसे राजनीतिक दृष्टि से देखते हैं. दिल्ली में रमजान के दौरान विभिन्न समुदायों के लोग इफ्तार पार्टियों में शामिल होते हैं, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बल मिलता है. इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं और समाज में सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का एक जरिया बनते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: अब दिल्ली में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, जानें- अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget