एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में महिला सहित 5 लोगों ने की आत्महत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Noida Suicide News: नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में रहने वाले 32 साल के विजय शंकर नाम के शख्स ने सुबह पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

Suicide in Noida: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) से हौरान करने वाली ख़बर सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक जिले में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह (Police Commissioner Alok Singh) के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले 21 साल के अरुण कुमार नाम के युवक ने शनिवार तड़के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक की 6 माह पूर्व शादी हुई थी और वह शराब पीने का आदी था. उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर बीती रात उसकी पत्नी से विवाद हुआ और उसने शनिवार तड़के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें- UP Film City: यूपी में फिल्म सिटी बनाने के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर, नोएडा में 1000 एकड़ में होना है निर्माण

दसवीं के छात्र ने भी कर ली आत्महत्या

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में रहने वाले 32 साल के विजय शंकर नाम के शख्स ने सुबह पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में रहने वाले दसवीं के छात्र 16 साल के पवन कुमार नाम के लड़के ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र के अभिभावकों ने मोबाइल फोन के लिए उसे मना कर दिया था, जिसकी वजह से वह आहत था.

युवती ने लगाई फांसी

इसके अलावा थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले 26 साल के उदय कुमार नाम के युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली 21 साल की पूजा नाम की युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मीडिया प्रभारी ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा के 400 स्कूलों तक जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, बच्चों को दी जाएगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget