एक्सप्लोरर

MCD स्थायी समिति चुनाव के लिए AAP और BJP ने उतारे प्रत्याशी, इन चेहरों पर जताया भरोसा

MCD Standing Committee Election: दिल्ली में नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति चुनाव के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कमलजीत सहरावत के इस्तीफे के बाद यह जगह खाली हुई थी.

MCD News: आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26 सितंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सैनिक एन्क्लेव के वार्ड 112 से पार्षद निर्मला कुमारी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली के भाटी के वार्ड 158 से पार्षद सुंदर सिंह को मैदान में उतारा है. 

स्थायी समिति की एक रिक्त सीट के लिए दोनों उम्मीदवारों ने गुरुवार को नगरपालिका सचिव के पास अपना नामांकन दाखिल किया.

कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से खाली हुई थी जगह
बीजेपी की कमलजीत सहरावत के इस्तीफे के बाद यहां जगह खाली हो गई थी. कमलजीत सहरावत अभी हाल में लोकसभा सांसद चुनी गई हैं. इस वैकेंसी को भरने के लिए 26 सितंबर को एमसीडी की जनरल हाउस मीटिंग में वोटिंग होगी. 18 सदस्यों वाली स्थायी समिति में हाल ही में वार्ड समिति के चुनावों में 12 सदस्यों का चुनाव क्षेत्रीय स्तर पर हुआ था.

नवनिर्वाचित सदस्यों में से सात बीजेपी पार्षद हैं, जो स्थायी समिति में पार्टी का प्रभुत्व सुरक्षित रखते हैं. बाकी 6 सदस्य एमसीडी सदन से चुने जाते हैं. पिछले साल स्थायी समिति के चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी को तीन-तीन सीटें मिली थीं.

दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका
गौरतबल है कि स्‍टैंड‍िंग कमेटी के ल‍िए अभी बीजेपी के सदस्यों की संख्या नौ है. वहीं आम आदमी पार्टी के पास सदस्यों की संख्या आठ है. माना जा रहा है कि संख्या बल के आधार पर निगम सदन से चुनकर आने वाला सदस्य आम आदमी पार्टी से होगा. इसके बाद स्‍टैंड‍िंग कमेटी में दोनों दलों के सदस्यों की संख्या 9-9 हो जाएगी.

बता दें कि स्‍टैंडिंग कमेटी का जल्द गठन करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की जा चुकी है. इसको लेकर जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की तरफ से निगम को एक हफ्ते के अंदर इस संबंध हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था. मामले पर अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होनी है.

यह भी पढ़ें: Delhi CM Residence: दिल्ली का CM आवास होगा आतिशी का नया ठिकाना! अरविंद केजरीवाल को कहां मिलेगा बंगला? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget