एक्सप्लोरर

MCD में AAP और बीजेपी के बीच तकरार जारी, यहां जानें- क्या है विवाद की तीन बड़ी वजहें

MCD News: एमसीडी में विवाद की मुख्य वजह एल्डरमैन,  पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति और हज कमेटी के गठन से दिल्ली की राजनीति पर पड़ने वाला दूरगामी प्रभाव है, जिसकी चर्चा कोई नहीं कर रहा.

MCD Politics:  दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर ​आप और बीजेपी के बीच टकराव कम होने के आसार बहुत कम हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद कम होने के बजाय और ज्यादा गहरा गया है. विवाद कब तक जारी रहेगा, इसके बारे में अभी कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता. हो सकता है कि यह विवाद लंबा खिच जाए. ऐसा इसलिए कि दोनों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है. फिर, बीजेपी यह मानकर चल रही है कि विवाद खिचने में उसका कोई नुकसान नहीं है. यही आप की सबसे बड़ी चिंता भी है. 

दरअसल, आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है. एमसीडी में भी आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. इस लिहाज से देखें तो दिल्ली की किसी भी समस्या का समाधान निकालने की अपेक्षा लोग आप सरकार से कही करेंगे. बस, बीजेपी इसी का लाभ उठाकर विवाद को लंबा खींचना चाहती है. ताकि पार्षदों में फूट पड़े. वहीं आप अपनी बात को तो मनवाना चाहती है, लेकिन वो नहीं चाहेगी यह मसला ज्यादा लंबा खिचे.

इस बीच​ दिल्लीवासियों में चर्चा इस बात की भी है कि आखिर दोनों के बीच विवाद की मूल वजह क्या है? लोग भी जानते हैं कि एमसीडी में आप का मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय है. फिर​, विवाद क्या है? आइए, हम आपको बताते हैं कि एमसीडी के मसले पर आप और बीजेपी के बीच विवाद की तीन मुख्य वजहें क्या हैं?

ये हैं विवाद की तीन बड़ी वजहें 

1. दिल्ली नगर निगम के लिए एलजी वीके सक्सेना ने 10 एल्डरमैन नियुक्त किए हैं. इस पर आप का आरोप है कि एलजी ने चुनी हुई सरकार को बाईपास कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बना दिया है, जबकि उपराज्यपाल इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर चुके हैं. 

2. एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन का चुनाव कराने का मसला दूसरा सबसे अहम मसला है.आप का कहना है कि सरकार को बाईपास कर एलजी ने पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है. ऐसा नहीं होना चाहिए. यह पूरी तरह से गलत है. एलजी ने आप के इस आरोप को भी गलत करार दिया है. 

3. एमसीडी विवाद की अंतिम वजह हज कमेटी का गठन है. आप का दावा है ​कि कमेटी में शामिल कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश को चेयरमैन बनाने के लिए हज कमेटी में शामिल किया गया है, ताकि कांग्रेस के पार्षद महापौर चुनाव में सदन में वोट न करें. आप का दावा है कि अभी तक दिल्ली की चुनी हुई सरकार की ओर से प्रस्तावित व्यक्ति हज कमेटी का चेयरमैन बनता था. आप इसे बीजेपी की कांग्रेस से डील बता रही है. हालांकि, बीजेपी ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: AAP का वीके सक्सेना पर गंभीर आरोप, कहा - एमसीडी आफिस का सियासी इस्तेमाल कर रहे एलजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget