एक्सप्लोरर

Delhi Fire News: दिल्ली के कश्मीरी गेट में ऑटो पार्ट्स गोदाम में लगी भीषण, लाखों का हुआ नुकसान

Kashmere Gate Fire News: दिल्ली के कश्मीरी गेट में फायर कंट्रोल रूम को रात 9:24 बजे के आसपास ऑटो पार्ट्स गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 6 घंटों में आग पर काबू पाया.

Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट (Kashmere Gate) इलाके में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी का महौल हो गया, जब ऑटो पार्ट्स के एक वेयर हाउस में आग लग गयी. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी. ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग इतनी भीषण थी कि पहले फर्स्ट फ्लोर और फिर उसके ऊपर तक पहुंच गई. इस कारण गोदाम का ऊपरी हिस्सा ढहकर नीचे गिर पड़ा. आग की सूचना पर तुरंत ही अलग-अलग फायर स्टेशन से फायर टेंडर की दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों और तकरीबन 60 से ज्यादा फायरकर्मियों की टीम ने 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात काबू पाया.

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, रात 9:24 बजे के आसपास गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही अलग अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. मौके पर पहुंची फायर की टीमों को वहां काफी अंधेरा होने की वजह से आग को बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आग की भयावहता को देखते हुए फायर की और भी गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

घटना में कोई नहीं हुआ घायल या हताहत

पाईवालान से असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर सुमित कुमार को, कनॉट प्लेस से एसटीओ प्रवीण यादव को, गीता कॉलोनी से अनूप यादव को और झांसी रानी रोड फायर स्टेशन से स्टेशन ऑफिसर रविंद्र सहित 60 से ज्यादा फायरकर्मी घंटों आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे. मौके पर एडीओ सुमित कुमार ने मीडिया को बताया की इस गोदाम में ऑटो स्पेयर पार्ट्स भरे हुए थे. जिसमें रबर के, प्लास्टिक के और गत्ते का मैटेरियल भी भरा हुआ था. इसकी वजह से आग जल्दी फैल गई थी. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ. 

सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया

कश्मीरी गेट के निकोलशन रोड स्थित जिस गोदाम में आग लगी थी, उसकी चौड़ाई तो महज 10 से 15 फुट थी, लेकिन लंबाई लगभग 100 फुट थी. उसके ऊपर फर्स्ट फ्लोर और ऊपर भी बना हुआ था. गोदाम को देख कर ऐसा लगता है कि यह काफी पुराना है. यही वजह रही होगी कि आग लगने के बाद गोदाम का ऊपरी हिस्सा ढह कर नीचे गिर पड़ा. काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास दर्जन भर से ज्यादा फायर टेंडर की गाड़ियों ने 6 घंटों में आग पर काबू पाया. सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाने के बाद आज काफी देर तक वहां कूलिंग का काम चलता रहा. फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. इस मामले में स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली में मामूली कहासुनी में पिता ने बेटे पर किया चाकू से हमला, दिल फटने से मौत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget