एक्सप्लोरर

'हिंदू बहुल इलाकों का पानी रोककर...', बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का दिल्ली सरकार पर आरोप

Delhi Water Crisis: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पानी के भयानक संकट का सबसे बड़ा कारण जानकार आप चौंक जाएंगे. उन्होंने कहा हिंदुओं को लोकसभा में मोदी को वोट देने की सजा दी जा रही है.

Kapil Mishra On Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं, इस मसले को लेकर सियासत भी लगातार जारी है. जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता आमने सामने हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंदू बहुल इलाकों का पानी रोककर मुस्लिम इलाकों में दिया जा रहा है.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''दिल्ली में पानी के भयानक संकट का सबसे बड़ा कारण जानकार आप चौंक जाएंगे. हिंदू बहुल इलाक़ों का पानी रोककर मुस्लिम इलाक़ों में एक्स्ट्रा सप्लाई की जा रही है. हिंदुओं को लोकसभा में मोदी को वोट देने की सजा दी जा रही है.''

धर्म के आधार पर पानी का वितरण न हो- कपिल मिश्रा

उन्होंने आगे कहा, ''यमुना विहार, मौजपुर, गोकुलपुरी का पानी सीलमपुर, जाफ़राबाद, सीमापुरी में भेजा जा रहा है. आईपी एक्सटेंशन का पानी अल्लाह कॉलोनी को दिया जा रहा है. राजेंद्र नगर, क़रोल बाग़, आनंद पर्वत का पानी जामा मस्जिद, मटियामहल को दिया जा रहा है. बक़रीद पर अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करने के बहाने ये पानी डाइवर्ट किया गया है. धर्म के आधार पर जल बोर्ड के पानी का वितरण तुरंत रुकना चाहिए.''

उधर, दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है. कई इलाकों में तो लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया.

इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड और केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई. दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़ का भी मामला सामने आया है. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Water Crisis 2024: बीजेपी नेताओं ने दिल्ली वालों को बताया मुनक नहर की सच्चाई, कहा- 'दिल्ली को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget