एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर 4 जुलाई से रूट होगा डायवर्ट, ये है बड़ी वजह

Delhi Dehradun Highway: सावन माह में एनएच 58 पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर 4 जुलाई से दिल्ली-देहरादून हाइवे रूट डायवर्ट रहेगा.

Delhi News: हर साल की तरह इस बार 4 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है. भोले बाबा के भक्तों के लिए उनकी पूजा के लिए इससे बढ़िया मौका कोई और नहीं होता है. यही वजह कि भगवान शिव के भक्त इस महीने में काफी संख्या में कांवड़ (Kanwar Yatra ) लेकर पैदल भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए निकलते हैं. जिससे इस दौरान सड़कों पर कांवड़ियों की काफी भीड़ देखी जाती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-देहरादून हाइवे रूट पर डायवर्जन प्लान जारी किया गया है. यह डायवर्जन 4 जुलाई से लागू होकर 16 जुलाई शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा.

इस दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे वन-वे रहेगा. जबकि 9 जुलाई से यह रूट सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी  एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहन, झबरेडा, देवबंद, रामपुर तिराहा से पचेण्डा बाईपास, भोपा बाइपास सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर, रामराज से कस्बा मवाना पुलिस चौकी, किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड़, पिलखुआ, डासना तिराहा, विजयनगर बाइपास एनएच 24 से यूपी गेट के रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे. फिर वापस इसी रूट से दिल्ली से लौटेंगे. वहीं जिन वाहनों को देहरादून जाना है वह देवबंद से तल्हेडी बुजुर्ग, नांगल, गागलहेडी, सैयद माजरा होते हुए छुटमलपुर से देहरादून पहुंच सकेंगे और फिर वापसी भी इसी रूट पर होगी.

इस रूट से जा सकेंगे बिजनौर से दिल्ली

बिजनौर से दिल्ली जाने वाले वाहन, बिजनौर, मीरापुर, रामराज, कस्वा मवाना पुलिस चौकी, कस्बा किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड़, पिलखुआ, डासना तिराहा, विजयनगर बाईपास एनएच-24 से यूपी गेट के रास्ते दिल्ली जाएंगे. वापसी में भी उन्हें इसी रूट से लौटना होगा. इसके अलावा, ऐसे वाहन जिन्हें मुरादाबाद से बुलंदशहर के रास्ते दिल्ली जाना हैं. वह अनुपशहर, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद, दादरी, नोएडा होते हुए बड़ी दिल्ली तक जाएंगे और फिर इसी रूट से वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024 : आज लोकसभा चुनाव हुए तो दिल्ली में किसको, कितनी मिलेंगी सीटें, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget