एक्सप्लोरर

'किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि...', DU में 'मनुस्मृति' पढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

Jairam Ramesh News: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने डीयू में 'मनुस्मृति' को पढ़ाए जाने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि इस नौटंकी से किसी को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है.

Jairam Ramesh On Manusmriti: कांग्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में 'मनुस्मृति' को पढ़ाए जाने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद एक बार फिर से केंद्र की सरकार को घेरा है. कांग्रेस ने शुक्रवार (12 जुलाई) को कहा कि इस 'नौटंकी से बेवकूफ नहीं बनाया' जा सकता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटनाक्रम के माध्यम से स्थिति का अंदाजा लगाने की कोशिश की है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऐसे में किसी को भ्रम नहीं पालना चाहिए.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि यह बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 'मानक संचालन प्रक्रिया' है और शुरुआत भर है. उन्होंने इसे ट्रायल बैलून करार दिया है. 

मनुस्मृति को लेकर जोरदार विरोध हुआ- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, ‘‘आरएसएस या बीजेपी की 'मानक संचालन प्रक्रिया'. दिल्ली यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के जरिए यह प्रस्ताव लाया गया कि मनुस्मृति पढ़ाई जाए. जैसा कि अनिवार्य रूप से होना था. ज़ोरदार विरोध हुआ और आपत्तियां दर्ज की गईं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया. शिक्षा मंत्री उनका समर्थन करते हैं.''

किसी को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता- जयराम रमेश

उन्होंने आगे कहा, ''इस नौटंकी से किसी को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है. ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम के माध्यम से ‘ट्रायल बैलून’ छोड़ा हैं. किसी भी तरह के भ्रम में न रहें. यह सिर्फ शुरुआत है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि एलएलबी छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाए जाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया क्योंकि यह उचित नहीं पाया गया.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के विधि पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने के प्रस्ताव को कुलपति ने खारिज कर दिया है और ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें:

'ED कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट...', सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर AAP सांसद संजय सिंह का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget