एक्सप्लोरर

भारत-पाक सीजफायर पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'हमारे देश हिंदुस्तान को...'

India Pakistan Ceasefire: सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले का स्वागत किया.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं. अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी लड़ाई और गोलाबारी होती है तो इससे आम आदमी को ही नुकसान होता है.

'पाकिस्तान को ये सोचना चाहिए...'

कपिल सिब्बल ने कहा, "जो मासूम हैं उनकी जान चली जाती है और हमारे सैनिकों को शहीद होना पड़ता है. लेकिन एक बात जरूर मुझे कहना है कि पाकिस्तान के द्वारा जो आतंकवादी गतिविधि हिंदुस्तान में हो रही है, जिसकी वजह से 26 मासूम लोगों की जान चली गई, पाकिस्तान को ये सोचना चाहिए कि जब तक ये बंद नहीं होगा, वो तनाव रहेगा. हमारे देश हिंदुस्तान को जवाब देने पड़ेगा."

शाम पांच बजे से सीजफायर- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने इस सीजफायर पर कहा कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन ऑफ इंडिया के बीच आज (10 मई) दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर बात हुई. दोनों के बीच ये सहमति बनी कि दोनों साइड से जमीन, हवा और समुद्र में फायरिंग और सैन्य कार्रवाई बंद होगी. ये सीजफायर भारतीय समय के मुताबिक, शाम पांच बजे से लागू होगी. 12 मई को दोपहर 12 बजे दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन के बीच फिर बात होगी. 

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का ट्वीट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार शाम 5.33 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर होने का दावा किया. अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है."

अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश ने सहमति जताई. ट्रंप ने कहा, "दोनों देशों को समझदारी और बुद्धिमत्ता से काम लेने के लिए बधाई। इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget