एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से पहले छावनी में बदली दिल्ली, हर तरफ सख्त पहरा, SPG-NSG ने संभाली जिम्मेदारी

India Independence Day 2023: 15 अगस्त पर लाल किला की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंदी कर दिए गए हैं.

Delhi News: आजादी के 77वें महोत्सव के मद्देनजर ऐतिहासिक समारोह स्थल लाल किला (Red Fort) समेत राजधानी दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता कर दिया गया है. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और दिल्ली पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी को संभाल लिया है. सुरक्षा की आंतरिक जिम्मेदारी जहां SPG को सौंपी गई है, तो वहीं विभिन्न स्तरों में NSG, दिल्ली पुलिस, सेना के कमांडों पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान आदि तैनात किये गए हैं.

जमीनी स्तर की सुरक्षा जहां जाबांज जवानों को सौंपी गई है तो वहीं किसी भी आसमानी हमले को नाकाम करने के लिए DRDO को लगाया गया है, साथ ही एंट्री ड्रोन रडार सिस्टम भी सक्रिय किया गया है. जो तकरीबन चार किलोमीटर के दायरे में किसी भी ड्रोन को हवा में ही मार कर गिरा सकता है. इसके अलावा, आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर अत्याधुनिक हथियारों से लैस सेना के हेलीकॉप्टर पर कमांडो की भी तैनाती की गई है. जो स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आसमान से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

फेस रेकॉग्निशन सिस्टम से होगी आतंकियों और संदिग्धों की पहचान
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर और सख्त बनाने के उद्देश्य से पहली बार इजरायली सॉफ्टवेयरयुक्त कैमरों से संदिग्धों पर नजर रहेगी. लाल किले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए इजरायली सॉफ्टवेयर वाला ऑटोमेटिक फेस रेकॉग्निशन सिस्टम (एफआरसी) से लैस कैमरों से लाल किले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. एंट्री और एग्जिट गेट समेत कुल 550 फेस रेकॉग्निशन सिस्टम से लैस कैमरे लाल किले में लगाए गए हैं.

आतंकियों, संदिग्धों के डोजियर का डेटाबेस सेव
आधुनिक फेस रेकॉग्निशन सिस्टम वाले CCTV कैमरों में आतंकियों, संदिग्धों के डोजियर का डेटाबेस सेव रहेगा. जिसका एक्सेस लाल किले पर बनाए जा रहे सिक्योरिटी कंट्रोल रूम और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेगा. ऑटोमेटिक फेस रेकॉग्निशन सिस्टम संदिग्ध चेहरा डिटेक्ट करते ही तुरंत अलर्ट सिग्नल देकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देगा.

सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियां, आज रात 12 बजे से होगा लागू
स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों के बारे में जानकारी दी है, जो 15 अगस्त के मौके पर बंद रहेंगे. दिल्ली पुलिस ने लोगों से लाल किले के आसपास बंद किए गए मार्गों से बचने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन और वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. वहीं महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतरराज्यीय बसों की एंट्री भी नहीं होगी. जबकि गीता कॉलोनी पुल और पुराना लोहा पुल भी कार्यक्रम के समापन तक बंद ही रहेगा. सुरक्षा की नजरिए से आज सोमवार रात 12 बजे से ही उन मार्गों को बंद कर दिया जाएगा, जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा.

ये भी पढ़ेंDelhi News: 16 अगस्त से फिर खुल रहा अमृत उद्यान, घूमने का है प्लान ऐसे पाएं टिकट 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget