एक्सप्लोरर

Railway UTS Mobile App: खुशखबरी! रेलवे के इस App से घर बैठे करें अनारक्षित टिकटों की बुकिंग, अब स्टेशन परिसर से...

Train Unreserved Ticket Booking: रेलवे बोर्ड ने यूटीएस मोबाइल ऐप की समीक्षा के बाद यह तय किया कि यात्री को स्टेशन से बाहर किसी भी जगह से ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा मिल सकेगी.

Train General Ticket Booking News: ट्रेन में अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अब वो घर बैठे मोबाइल एप से आरक्षित टिकट की तरह अनारक्षित टिकट भी खरीद सकते हैं. इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा. यात्री आईआरसीटीसी के यूटीएस एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीद पाएंगे. साथ ही इस एप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदे जा सकेंगे.

भारतीय रेल का यह एप नया नहीं है, बल्कि रेलवे ने इसे कुछ वर्ष पूर्व ही यूटीएस एप से अनारक्षित टिकटों और प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया था. लेकिन, इस ऐप से बिना पेपर वाला टिकट बनाने के लिए यात्री को स्टेशन के 20 मीटर नजदीक, जबकि पेपर वाला टिकट बनाने के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में आना पड़ता था. इस दायरे से दूर रहकर वह टिकट नहीं ले सकते थे. इसकी वजह से यूटीएस ऐप का इस्तेमाल उतने लोग नहीं कर रहे थे, जितना रेलवे ने अंदाजा लगाया था. 

स्टेशन परिसर में एप से नहीं कर पाएंगे टिकट की खरीदारी

हाल ही में रेलवे बोर्ड ने इस ऐप की समीक्षा की. उसके बाद यह तय किया कि यात्री को स्टेशन से बाहर किसी भी जगह से ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा मिल सकेगी. यूटीएस महाप्रबंधक की तरफ से इसे लेकर सभी जोनल रेलवे को जानकारी भी दे दी गई है. 

हालांकि, यात्री स्टेशन परिसर में अनारक्षित टिकट इस एप के माध्यम से नहीं खरीद सकेंगे. क्योंकि, अगर यात्रियों को यह सुविधा स्टेशन परिसर के अंदर मिलने लगेगी तो, बेटिकट यात्रा करने वाले यात्री जांच अधिकारी को देखते ही अपने मोबाइल से टिकट बना लेंगे. इसके चलते यह सुविधा स्टेशन परिसर के भीतर यात्रियों को नहीं मिलेगी.

यात्रियों को जागरूक करने पर जोर 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों को भी यूटीएस ऐप के माध्यम से टिकट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए स्टेशन परिसर में जहां एक तरफ हेल्प डेस्क लगाया गया है, तो दूसरी तरफ परिसर में जगह-जगह इससे संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में बताया गया है कि यात्री किस तरह अपने मोबाइल से अब अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं. कतारों में लगने की परेशानी से बचने के साथ उनके समय की भी बचत होगी.

Delhi Murder: आयुर्वेदिक डॉक्टर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस अभी तक नहीं कर पाई ये काम

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget