एक्सप्लोरर

दिल्ली में यूनानी डॉक्टर की हत्या मामले में नाबालिग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर की हत्या के आरोप में नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अस्पताल के केबिन में घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी थी.

Doctor Javed Akhtar Murder Case: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक नर्सिंग होम के अंदर एक यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक 16 साल के जिस नाबालिग लड़के को पकड़ा है. उसने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. इतना ही नहीं उनसे पूछताछ में हत्या की वजह भी पुलिस को बताई है. 

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वो और उसका साथी एक दिन पहले भी डॉक्टर जावेद अख्तर के पास ड्रेसिंग करवाने के लिए गए थे. वहां उनका डॉक्टर से ड्रेसिंग के बिल को लेकर झगड़ा हो गया था. बस इसी झगड़े के चलते दोनों 2 तारीख की देर रात डॉक्टर के पास पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि 20-21 सितंबर की रात को उसका फरीदाबाद में एक्सीडेंट हो गया था और वो इलाज के लिए डॉक्टर जावेद के पास नीमा अस्पताल गया था. नाबालिग के मुताबिक डॉक्टर जावेद अख्तर ने उसका इलाज किया और बाद में 1200 रुपये का बिल बनाया. 

नाबालिग को ये बिल ज्यादा लगा और इस बात पर दोनों की बहस हो गई. जांच के दौरान पता चला कि मृतक डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे डांटा और अपमानित किया. इस दौरान दूसरा नाबालिग भी उसके साथ था. बहस के बाद पकड़े गए नाबालिग ने 400 रुपए ही दिए और वहां से चला गया. इसके करीब 10 दिन बाद नाबालिग अपनी मौसी के साथ अपनी पट्टियां हटवाने के लिए एक बार फिर नीमा अस्पताल पहुंचा. लेकिन अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर जावेद ने नाबालिग को डांट कर भगा दिया. बस इसी बात का बदला लेने के लिए नाबालिग ने डॉक्टर के कत्ल की साजिश रची और इसमें उसका साथ दूसरे नाबालिग ने भी दिया. दोनों ने मिलकर डॉक्टर की हत्या कर दी.

इतना ही नहीं अधिकारियों के मुताबिक, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद नाबालिग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटो अपलोड की. जिसके कैप्शन में लिखा, 'कर दिया 2024 में मर्डर.'

दरअसल कालन्दी कुंज इलाके में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. लोकल पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच कर  रही थी. 

पुलिस ने बताया कि जब नाबालिग का सोशल मीडिया का पोस्ट सामने आया तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया. इसके अलावा उसके फोन को सर्विलांस पर लिया गया. पुलिस को पता चला कि जिस नाबालिग ने इस हत्या को अंजाम दिया है वो आनंद विहार बस अड्डे के पास है और वहां से बस पकड़ कर कही जाने वाला है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और नाबालिग को पकड़ लिया. नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है. अब पुलिस दूसरे नाबालिग की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का सवाल, केंद्र सरकार ज्यादा अग्निवीरों को परमानेंट क्यों नहीं करती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget