एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD का अपडेट

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है.

दिल्ली में मानसून के आने के बाद लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौरा जारी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (23 अगस्त) को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

आईएमडी ने शनिवार के लिए न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. साथ ही अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है.

दिल्ली में शुक्रवार शाम तक 24 घंटों में कितनी हुआ बारिश?

इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था. दिल्ली में शुक्रवार शाम तक 24 घंटों में 0.1 मिमी बारिश हुई. शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत तथा शाम साढ़े पांच बजे 76 प्रतिशत रही.

‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज हुआ वायु गणवत्ता सूचकांक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गणवत्ता सूचकांक 102 था जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी माना जाता है.

मौसम लगातार ले रहा है करवट

बता दें कि दिल्ली और एनसीआर का मौसम लगातार करवट ले रहा है. सुबह की तेज धूप दोपहर तक घने बादलों और बारिश में बदल जाती है, जिससे लोगों को दिनभर बदलते मौसम का सामना करना पड़ रहा है.

27 अगस्त तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह एनसीआर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. 27 अगस्त तक के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा.

आईएमडी के मुताबिक 23, 24 और 25 अगस्त को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी. वहीं 26 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है. 27 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश या गरज-बरस के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

कितना रहेगा तापमान?

तापमान भी इस दौरान सामान्य से कम दर्ज किया जाएगा. न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget