एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, लू का अलर्ट जारी, घरों में रहने की सलाह

Delhi Weather News: दिल्ली में 10 जून को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जब तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने लू को देखते हुए 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मंगलवार (10 जून) को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है. वहीं, ‘रियल फील टेम्प्रेचर’ यानी ताप सूचकांक 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री रहा, जिससे रात का समय भी राहत देने में असमर्थ रहा.

IMD ने जारी किया दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट  
मौसम विभाग ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 39% से घटकर 24% तक पहुंच गया, जिससे लू का असर और खतरनाक हो गया है. राजधानी और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में मानसून में देरी के कारण और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में कमी आने के कारण इतनी गर्मी पड़ रही है.

ताप सूचकांक वह माप होता है जो बताता है कि वायु तापमान और नमी को मिलाकर मानव शरीर को असल में कितना गर्म महसूस होता है. विभाग ने दिल्लीवासियों को लू से सतर्क रहने के लिए आज (11 जून) तक के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अधिक से अधिक समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है.

किन जगहों पर कितना तापमान हुआ दर्ज?
राजधानी के विभिन्न मौसम केंद्रों ने भी उच्च तापमान दर्ज किया. सफदरजंग वेधशाला में जहां 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, वहीं लोधी रोड, रिज और आयानगर जैसे स्थानों पर यह 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज (11 जून) को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और रात का तापमान भी 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा. हालांकि, इस भीषण जानलेवा गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना 12 जून तक जताई जा रही है.

IMD ने उम्मीद जताई है कि आज के बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 10 जून शाम 4 बजे राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका एक्यूआई 215 रहा. यह संकेत है कि गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget